पर्युषण पर्व की शुरुआत से एक दिन पहले ही चोरों ने जैन मंदिर को बनाया निशाना,दोबारा चोरी से बढ़ा जनाआक्रोश, मंदिर की छत से घुसे चोर, सीट तोड़कर दिया वारदात को अंजाम स्कूल वाहन से गिरकर 10 वर्षीय मासूम की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा, द्वारिका स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र था बालक अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों से सहेजा गया 25 करोड़ लीटर से अधिक वर्षा जल आखिर कौन खा रहा सीएसआर की राशि? मूलभूत सुविधाओं को मोहताज क्षेत्रवासी टिकट चेकिंग के दौरान हंगामे का वीडियो हुआ वायरल, मुड़वारा स्टेशन का मामला महीनों से खुला पड़ा नाली का गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत, नगर परिषद के जिम्मेदार कुंभकर्णीय निद्रा में लीन

अभिषेक चौबे ने संभाली विजयराघवगढ़ थाने की कमान, ग्रहण किया पदभार

संदेश जगत कटनी। थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शर्मा के स्थानांतरण के बाद ढीमरखेड़ा से स्थानांतरित हुए निरीक्षक अभिषेक चौबे ने विजयराघवगढ़ की कमान सोमवार को संभाल लिया। पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि बेहतर पुलिसिंग और कानून व्यवस्था पर फोकस किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अपराध कर अंकुश लगाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। श्री चौबे का कहना था कि जनता से संवाद के साथ साथ शिकायतों का निराकरण गंभीरता से हो इस बात पर ध्यान दिया जाएगा। गौरतलब है कि मूलतः सागर निवासी अभिषेक चौबे की नियुक्ति प्लाटून कमांडर के रूप में वर्ष 2010 में ग्वालियर में हुई थी। इसके बाद वर्ष 2012 में श्री चौबे इंदौर में उपनिरीक्षक के रूप में तैनात हुए। प्रमोशन के बाद वर्ष 2021 में दमोह और छतरपुर में उन्होंने कार्यवाहक निरीक्षक के रूप में सेवा दिया। वर्ष 2023 में श्री चौबे स्थानांतरित होकर कटनी आए जहां उन्होंने कुठला, माधवनगर, ढीमरखेड़ा में सेवा दिया। वर्तमान में स्थानांतरित होकर श्री चौबे विजयराघवगढ़ पहुंचे और पदभार ग्रहण किया।

(अजय त्रिपाठी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें