खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को किया जागरूक वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा यात्रियों का विजयराघवगढ़-बड़वारा में जगह-जगह आत्मीय स्वागत, युवाओं से किया संवाद, सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि युवा शक्ति के संकल्प से बाज़बूत होगी विकसित भारत की राह कुठला थाने में युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, स्वयं पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, 90 प्रतिशत झुलसा बारिश ने बरपाया कहर, श्मशान भूमि के पास स्थित कच्चा मकान भरभरा कर हुआ धराशाई, बाल बाल बचा 2 साल का मासूम और पूरा परिवार बारिश के कारण जर्जर मकान का बारजा ढहा, हादसे में हुई प्रौढ़ की दर्दनाक मौत शा.उ.मा.वि. वेंकटवार्ड में सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित

नींद का झोंका आते ही ट्रेन से गिरा यात्री, आईं गंभीर चोटें, पकरिया स्टेशन के आउटर की घटना

नींद का झोंका आते ही ट्रेन से गिरा यात्री, आईं गंभीर चोटें, पकरिया स्टेशन के आउटर की घटना

की-मैन और गॉर्ड ने दिखाई तत्परता, घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती 

संदेश जगत कटनी। रीवा-जबलपुर रेल खंड के पकरिया स्टेशन के पास एक बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन से यात्रा कर रहे एक यात्री को अचानक नींद का झोंका आने के कारण वह पकरिया स्टेशन के आउटर पर चलती ट्रेन से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के वक्त वहां ट्रैक पर काम कर रहे रेलकर्मी (की-मैन) की नजर जैसे ही घायल अवस्था में पड़े यात्री पर पड़ी, उसने तुरंत मानवता दिखाते हुए तत्परता दिखाई। उसी दौरान वहां से गुजर रही गाड़ी संख्या 22190 रीवा-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को रुकवाया गया। की-मैन ने यात्री को तुरंत ट्रेन के गॉर्ड ब्रेक में लिटाया और इलाज के लिए कटनी पहुंचाया। कटनी स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन के पहुंचने और घटना की जानकारी रेलवे प्रशासन को मिली, तुरंत रेलवे हॉस्पिटल की मेडिकल टीम से संपर्क किया गया। रेलवे डॉक्टरों ने मौके पर पहुंचकर घायल यात्री का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद यात्री की स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर और पूर्ण इलाज के लिए कटनी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेलवे कर्मचारियों की इस सूझबूझ और समय पर मिली मदद के कारण यात्री की जान बच सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा यात्रियों का विजयराघवगढ़-बड़वारा में जगह-जगह आत्मीय स्वागत, युवाओं से किया संवाद, सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि युवा शक्ति के संकल्प से बाज़बूत होगी विकसित भारत की राह