
खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को किया जागरूक
अधिकारियों ने नरवाई प्रतिबंध, खेती मिट्टी परीक्षण एवं संतुलित उर्वरक के उपयोग की दी जानकारी
संदेश जगत कटनी। खेत बचाओ अभियान के तहत रीठी विकास खंड अंतर्गत ग्राम अमगवां में गुरुवार को कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों व समिति द्वारा किसानों को जागरूक किया गया। अधिकारियों ने नरवाई प्रतिबंध, खेती मिट्टी परीक्षण एवं संतुलित उर्वरक के उपयोग हेतु कृषकों को जानकारी दी। साथ ही किसानों को धान की फसल के कटाई के उपरांत नरवाई न जलाने की अपील की। नरवाई प्रतिबंध हेतु कृषकों को सुपर सीडर, हैप्पी सीडर से चना व गेंहू की फसल बोने की सलाह दी गई। इस दौरान कृषि समिति अध्यक्ष संतोष पटेल, प्रभारी वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी सुमा मरकाम, आजीवका मिशन प्रमुख राजेश पाण्डेय सहित अन्य जन उपस्थित थे।









