पर्युषण पर्व की शुरुआत से एक दिन पहले ही चोरों ने जैन मंदिर को बनाया निशाना,दोबारा चोरी से बढ़ा जनाआक्रोश, मंदिर की छत से घुसे चोर, सीट तोड़कर दिया वारदात को अंजाम स्कूल वाहन से गिरकर 10 वर्षीय मासूम की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा, द्वारिका स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र था बालक अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों से सहेजा गया 25 करोड़ लीटर से अधिक वर्षा जल आखिर कौन खा रहा सीएसआर की राशि? मूलभूत सुविधाओं को मोहताज क्षेत्रवासी टिकट चेकिंग के दौरान हंगामे का वीडियो हुआ वायरल, मुड़वारा स्टेशन का मामला महीनों से खुला पड़ा नाली का गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत, नगर परिषद के जिम्मेदार कुंभकर्णीय निद्रा में लीन

ग्राम बिहारिया में वित्तीय साक्षरता सप्ताह कार्यक्रम संपन्न

ग्राम बिहारिया में वित्तीय साक्षरता सप्ताह कार्यक्रम संपन्न

केवायसी सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम थीम पर हुआ जागरूकता आयोजन

संदेश जगत कटनी। भारतीय रिजर्व बैंक के तत्वावधान में वित्तीय साक्षरता केंद्र के माध्यम से वित्तीय साक्षरता सप्ताह (FLW)–2026 का आयोजन 9 फरवरी से 13 फरवरी  तक किया जा रहा है। इसी क्रम में 11 फरवरी  को ग्राम बिहारिया, तहसील ढीमरखेड़ा, में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष वित्तीय साक्षरता सप्ताह की थीम “केवायसी– सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम” रखी गई है। कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण नागरिकों को साइबर फ्रॉड से बचाव, बैंक खातों में जमा राशि की सुरक्षा, री-केवायसी, सी -केवायसी, खाता स्वच्छता एवं वित्तीय अनुशासन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। कार्यक्रम बड़वारा विधायक श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक भोपाल से पधारे प्रबंधक श्रीराम नागर, अग्रणी जिला प्रबंधक श्री मेझरस किण्डो, आरसेटी डायरेक्टर श्री पवन कुमार गुप्ता, फाइनेंशियल लिटरेसी काउंसलर श्री पवन कुमार पाण्डेय, एनआरएलएम नोडल अधिकारी श्री सुधीर बिन्द तथा आरसेटी फैकल्टी श्री सुनील उपस्थित रहे। विशेष रूप से आरबीआई भोपाल से आए श्रीराम नागर ने प्रतिभागियों को वित्तीय सुरक्षा एवं सतर्कता के उपाय बताते हुए सुरक्षित बैंकिंग अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ग्राहक समय पर केवायसी एवं री-केवायसी अवश्य कराएं तथा किसी भी संदिग्ध कॉल या लिंक से दूर रहें। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बैंकिंग धोखाधड़ी से आम नागरिकों को सतर्क करना तथा जिम्मेदार एवं सुरक्षित बैंकिंग को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर बिहरिया ग्राम की स्वसहायता समूह की महिलाओं ने भी सक्रिय सहभागिता की। अंत में  भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारी श्रीराम नागर ने सभी ग्राहकों से अपील की कि वे वित्तीय साक्षरता सप्ताह में भाग लेकर बैंकिंग से जुड़ी आवश्यक जानकारियां प्राप्त करेंक्योंकि आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें