पर्युषण पर्व की शुरुआत से एक दिन पहले ही चोरों ने जैन मंदिर को बनाया निशाना,दोबारा चोरी से बढ़ा जनाआक्रोश, मंदिर की छत से घुसे चोर, सीट तोड़कर दिया वारदात को अंजाम स्कूल वाहन से गिरकर 10 वर्षीय मासूम की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा, द्वारिका स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र था बालक अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों से सहेजा गया 25 करोड़ लीटर से अधिक वर्षा जल आखिर कौन खा रहा सीएसआर की राशि? मूलभूत सुविधाओं को मोहताज क्षेत्रवासी टिकट चेकिंग के दौरान हंगामे का वीडियो हुआ वायरल, मुड़वारा स्टेशन का मामला महीनों से खुला पड़ा नाली का गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत, नगर परिषद के जिम्मेदार कुंभकर्णीय निद्रा में लीन

एनएसएस विशेष शिविर के सप्तम दिवस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

संदेश जगत कटनी। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम बिजौरी मझगांवा में सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। शिविर के सप्तम दिवस विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गईजिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कुमारी अंकिता तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए चरित्र निर्माण के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र निर्माण पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा

जो भरा नहीं है भावों सेबहती जिसमें रसधार नहीं,

वह हृदय नहीं वह पत्थर हैजिसमें स्वदेश का प्यार नहीं।इन पंक्तियों के माध्यम से उन्होंने युवाओं को समाज सेवा के प्रति जागरूक करते हुए राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत की। इसी क्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण से श्री मयंक मिश्रा एवं श्री नीतीश डोंगरे ने विद्यार्थियों को बाल संरक्षण अधिनियम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने एवं एक-दूसरे की सहायता करने का संदेश दिया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों द्वारा पौधारोपण किया गया तथा मानव जीवन विकास समिति की नर्सरी का भ्रमण कर विभिन्न प्रकार के पौधों की जानकारी प्राप्त की गई। इस अवसर पर डॉ. माधुरी गर्ग, डॉ. नरेश कुलस्ते एवं डॉ. अतुल कुमार की उपस्थिति विशेष रूप से सराहनीय रही। कार्यक्रम के अंत में डॉ. माधुरी गर्ग द्वारा सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें