पर्युषण पर्व की शुरुआत से एक दिन पहले ही चोरों ने जैन मंदिर को बनाया निशाना,दोबारा चोरी से बढ़ा जनाआक्रोश, मंदिर की छत से घुसे चोर, सीट तोड़कर दिया वारदात को अंजाम स्कूल वाहन से गिरकर 10 वर्षीय मासूम की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा, द्वारिका स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र था बालक अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों से सहेजा गया 25 करोड़ लीटर से अधिक वर्षा जल आखिर कौन खा रहा सीएसआर की राशि? मूलभूत सुविधाओं को मोहताज क्षेत्रवासी टिकट चेकिंग के दौरान हंगामे का वीडियो हुआ वायरल, मुड़वारा स्टेशन का मामला महीनों से खुला पड़ा नाली का गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत, नगर परिषद के जिम्मेदार कुंभकर्णीय निद्रा में लीन

तेज रफ्तार हाइवा ने मोटरसाइकिल सवारों को मारी टक्कर, दो की मौत

बंधी रेलवे फाटक के समीप हुआ हादसा, आक्रोशित भीड़ ने चालक को पीटा, पुलिस पर भी किया पथराव

संदेश जगत, कटनी। स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधी रेलवे फाटक के समीप तेज रफ्तार हाइवा ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। सड़क हादसे ने हिंसक रूप ले लिया। एक तेज रफ्तार हाइवा ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से लोगों में आक्रोश पनप गया और गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर जमकर हंगामा करते हुए जहां हाइवा चालक की पिटाई कर दी तो वहीं बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस की टीम पर भी पथराव कर दिया। जानकारी के अनुसार, धरवारा निवासी राजेंद्र कोल (30) और राजा भैया कोल (30) गुरुवार की रात अपनी मोटरसाइकिल से रेलवे फाटक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हाइवा क्रमांक पीबी 10 एचएन 2438 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ​हादसे के बाद माहौल उस वक्त तनावपूर्ण हो गया जब गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने हाइवा चालक को पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलते ही जब डायल 112 मौके पर पहुंची, तो भीड़ का गुस्सा पुलिस पर फूट पड़ा। ग्रामीणों ने पुलिस वाहन पर पथराव कर दिया, जिससे उसमें सवार पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। पथराव के बीच जान बचाकर भागते समय पुलिस का वाहन रेलवे फाटक से टकरा गया, जिससे फाटक भी क्षतिग्रस्त हो गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें