पर्युषण पर्व की शुरुआत से एक दिन पहले ही चोरों ने जैन मंदिर को बनाया निशाना,दोबारा चोरी से बढ़ा जनाआक्रोश, मंदिर की छत से घुसे चोर, सीट तोड़कर दिया वारदात को अंजाम स्कूल वाहन से गिरकर 10 वर्षीय मासूम की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा, द्वारिका स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र था बालक अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों से सहेजा गया 25 करोड़ लीटर से अधिक वर्षा जल आखिर कौन खा रहा सीएसआर की राशि? मूलभूत सुविधाओं को मोहताज क्षेत्रवासी टिकट चेकिंग के दौरान हंगामे का वीडियो हुआ वायरल, मुड़वारा स्टेशन का मामला महीनों से खुला पड़ा नाली का गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत, नगर परिषद के जिम्मेदार कुंभकर्णीय निद्रा में लीन

होने वाली ससुराल आए युवक की नृशंस हत्या, गांव में सनसनी

रीठी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत खम्हरिया नंबर एक में संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

रीठी। रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खम्हरिया नंबर एक में होने वाली ससुराल पहुंचे एक युवक की नृशंस हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक बुधवार सुबह मृत अवस्था में मिला, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर रीठी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ कर दी गई है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 20 वर्षीय सुनील आदिवासी निवासी पड़वार थाना विजयराघवगढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि खम्हरिया गांव में उसकी शादी होने वाली थी। इसी सिलसिले में वह मंगलवार रात ससुराल पहुंचा था, लेकिन बुधवार सुबह उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें