पर्युषण पर्व की शुरुआत से एक दिन पहले ही चोरों ने जैन मंदिर को बनाया निशाना,दोबारा चोरी से बढ़ा जनाआक्रोश, मंदिर की छत से घुसे चोर, सीट तोड़कर दिया वारदात को अंजाम स्कूल वाहन से गिरकर 10 वर्षीय मासूम की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा, द्वारिका स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र था बालक अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों से सहेजा गया 25 करोड़ लीटर से अधिक वर्षा जल आखिर कौन खा रहा सीएसआर की राशि? मूलभूत सुविधाओं को मोहताज क्षेत्रवासी टिकट चेकिंग के दौरान हंगामे का वीडियो हुआ वायरल, मुड़वारा स्टेशन का मामला महीनों से खुला पड़ा नाली का गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत, नगर परिषद के जिम्मेदार कुंभकर्णीय निद्रा में लीन

टिकट चेकिंग के दौरान हंगामे का वीडियो हुआ वायरल, मुड़वारा स्टेशन का मामला

टिकट चेकिंग के दौरान हंगामे का वीडियो हुआ वायरल, मुड़वारा स्टेशन का मामला

टीसी द्वारा यात्री से धक्का-मुक्की करने और अभद्रता करने के लगे आरोप

संदेश जगत कटनी। कटनी मुड़वारा रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज पर टिकट चेकिंग के दौरान टीसी और एक यात्री के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यात्री द्वारा आरोप लगाए गए हैं कि टीसी द्वारा उनके साथ धक्का मुक्की की गई और अभद्र व्यवहार किया गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेल प्रशासन की चेकिंग व्यवस्था और कर्मचारियों के व्यवहार पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, घटना शाम करीब 4 बजे स्टेशन ब्रिज के ऊपर की बताई जा रही है। आरोप है कि चेकिंग के दौरान यात्री के पास टिकट नहीं मिलने पर टीसी और यात्री के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते बात धक्का-मुक्की और अभद्रता तक पहुँच गई।
सूत्रों के मुताबिक, विवाद के दौरान यात्री से कथित तौर पर माफीनामा लिखवाया गया। इसके बाद उसके नाम पर 510 रुपए और 1,000 रुपए की दो अलग-अलग रसीदें बनाए जाने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि, इन रसीदों और पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि होना अभी नहीं हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद यात्रियों के बीच इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि नियम पालन कराना अपनी जगह है, लेकिन यात्रियों के साथ व्यवहार मर्यादित होना चाहिए। फिलहाल इस मामले पर रेलवे प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मामले की जांच का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें