पर्युषण पर्व की शुरुआत से एक दिन पहले ही चोरों ने जैन मंदिर को बनाया निशाना,दोबारा चोरी से बढ़ा जनाआक्रोश, मंदिर की छत से घुसे चोर, सीट तोड़कर दिया वारदात को अंजाम स्कूल वाहन से गिरकर 10 वर्षीय मासूम की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा, द्वारिका स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र था बालक अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों से सहेजा गया 25 करोड़ लीटर से अधिक वर्षा जल आखिर कौन खा रहा सीएसआर की राशि? मूलभूत सुविधाओं को मोहताज क्षेत्रवासी टिकट चेकिंग के दौरान हंगामे का वीडियो हुआ वायरल, मुड़वारा स्टेशन का मामला महीनों से खुला पड़ा नाली का गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत, नगर परिषद के जिम्मेदार कुंभकर्णीय निद्रा में लीन

पुरानी कचहरी स्थित हनुमान मंदिर में चोरी की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा

पुरानी कचहरी स्थित हनुमान मंदिर में चोरी की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा

25 हजार रुपए कीमती चांदी का मुकुट बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार

संदेश जगत कटनी। पुरानी कचहरी स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में हुई चोरी की घटना का कोतवाली पुलिस ने महज कुछ ही दिनों में पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने चोरी गया 25 हजार रुपये मूल्य का चांदी का मुकुट बरामद करते हुए मुख्य आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाले सराफा व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक शातिर आरोपी फिलहाल फरार है।घटना 28 अगस्त 2026 की दोपहर की है। मंदिर के पुजारी अनंत राम मिश्रा के बेटे संस्कार मिश्रा जब दोपहर 2 बजे मंदिर पहुंचे, तो अंदर सामान अस्त-व्यस्त मिला और भगवान हनुमान जी का चांदी का मुकुट गायब था। मंदिर की खिड़की की जाली टूटी हुई थी। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 950/26, धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।एसपी अभिनय विश्वकर्मा, एएसपी कमल मौर्य और डीएसपी शिवा पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राखी पाण्डेय के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। मंदिर में सीसीटीवी नहीं होने के कारण पुलिस ने आसपास के फुटेज खंगाले, जिसमें दो संदिग्ध युवक रेकी करते नजर आए। हुलिए के आधार पर सराफा बाजार से संदिग्ध पवन नामदेव (19 वर्ष, निवासी कैमोर) को हिरासत में लिया गया। कड़ाई से पूछताछ में पवन ने अपने साथी लेखराज उर्फ मयूर उर्फ भूरा बेन के साथ मिलकर चोरी की बात कबूली। उसने बताया कि चोरी का मुकुट उसके साथी मयूर ने सराफा बाजार के धर्मेन्द्र सोनी (29 वर्ष, निवासी शिवनगर) को 15,000 रुपये में बेचा था, जिसमें से उसे 5,000 रुपये मिले थे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए धर्मेन्द्र सोनी के पास से चांदी का मुकुट और पवन के पास से बचे हुए 1,500 रुपये नकद बरामद कर दोनों को कोर्ट में पेश कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें