पर्युषण पर्व की शुरुआत से एक दिन पहले ही चोरों ने जैन मंदिर को बनाया निशाना,दोबारा चोरी से बढ़ा जनाआक्रोश, मंदिर की छत से घुसे चोर, सीट तोड़कर दिया वारदात को अंजाम स्कूल वाहन से गिरकर 10 वर्षीय मासूम की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा, द्वारिका स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र था बालक अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों से सहेजा गया 25 करोड़ लीटर से अधिक वर्षा जल आखिर कौन खा रहा सीएसआर की राशि? मूलभूत सुविधाओं को मोहताज क्षेत्रवासी टिकट चेकिंग के दौरान हंगामे का वीडियो हुआ वायरल, मुड़वारा स्टेशन का मामला महीनों से खुला पड़ा नाली का गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत, नगर परिषद के जिम्मेदार कुंभकर्णीय निद्रा में लीन

जलमग्न हुआ बड़ारी अंडरब्रिज, 10 फुट पानी भरने से आवागमन हुआ बंद, लोग हुए परेशान

जलमग्न हुआ बड़ारी अंडरब्रिज, 10 फुट पानी भरने से आवागमन हुआ बंद, लोग हुए परेशान

वाहनों की लगी रही लंबी कतार, कैमोर-झुकेही मार्ग से संपर्क टूटा, पानी निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से खड़ी हुई समस्या

संदेश जगत कटनी/कैमोर। कैमोर झुकेही मुख्य मार्ग पर ननवारा रेल्वे स्टेशन के समीप ग्राम बड़ारी में बने रेल अंडरब्रिज में पानी की उचित निकासी ना होने से जलस्तर लगभग 10 फुट बढ़ गया। गुरुवार की रात 10 बजे जलस्तर बढ़ने लगा और अंततः अंडर ब्रिज से आवागमन बंद हो गया। यहां हमेशा की तरह एक कैंपर वाहन ने निकलने का प्रयास किया लेकिन पानी ज्यादा होने से वाहन बंद हो गया। हालाकि ड्राइबर सुरक्षित निकल आया लेकिन वाहन पूरी तरह जलमग्न हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि यहां से पहाड़ का विशाल नाला बहता था लेकिन गलत ढंग से सर्वे किया गया। ग्रामीणों ने निर्माण के समय रेल्वे अधिकारियों से कहा था कि यहां यह ब्रिज सफल नहीं होगा लेकिन उन्होंने कहा अब जहां स्वीकृत हैं उसी स्थान पर बनेगा। इसी हठधर्मिता का खामियाजा अब लोगों को समस्याओं से दो चार होकर भुगतना पड़ रहा है। शुक्रवार की सुबह पहुंचे रेल कर्मियों ने 2 डीजल पंप लगाये लेकिन घंटों तक पानी निकालने पर भी जल स्तर कम नहीं हुआ। कैमोर झुकेही मुख्य मार्ग पर भारी ट्राफिक रहता है। ऐसे में अंडरब्रिज से आवागमन बंद होने पर लोग 17 किलोमीटर का चक्कर काटकर विजयराघवगढ़ होते हुए वैकल्पिक मार्ग के सहारे निकलने पर मजबूर हुए। रेल्वे की तरफ से सारी रात ना तो सुरक्षा के कोई इंतजाम किए गये और न ही आपातकालीन स्थिति में गेट ही खोला गया। बडा़री ग्राम के निवासियों ने कहा कि इस अंडर ब्रिज को हमेशा के लिए बंद कर देना चाहिए और पहले की तरह गेट संचालित करना चाहिए क्योंकि बारिश में अंडर ब्रिज भरने से आवागमन बंद होने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी प्रकार अन्य मौसम में भी गाड़ियां बिगड़ जाती हैं जिससे लंबा जाम लगता है और धूल का गुबार उठने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।गौरतलब है कि ग्राम बड़ारी में रेलवे साइडिंग है जहां आए दिन रैक लोड होते हैं। लोडिंग के लिए मटेरियल अमेहटा, मेहगांव आदि क्षेत्रों से आता है। ऐसे में अंडर ब्रिज बंद होने से ट्रांसपोर्ट व्यवसाय भी प्रभावित हुआ है और रेलवे को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कैमोर से अमेहटा को जोड़ने वाले इस मार्ग में दोनों तरफ सीमेंट प्लांट है कर्मचारियों का आवागमन भी बाधित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें