पर्युषण पर्व की शुरुआत से एक दिन पहले ही चोरों ने जैन मंदिर को बनाया निशाना,दोबारा चोरी से बढ़ा जनाआक्रोश, मंदिर की छत से घुसे चोर, सीट तोड़कर दिया वारदात को अंजाम स्कूल वाहन से गिरकर 10 वर्षीय मासूम की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा, द्वारिका स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र था बालक अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों से सहेजा गया 25 करोड़ लीटर से अधिक वर्षा जल आखिर कौन खा रहा सीएसआर की राशि? मूलभूत सुविधाओं को मोहताज क्षेत्रवासी टिकट चेकिंग के दौरान हंगामे का वीडियो हुआ वायरल, मुड़वारा स्टेशन का मामला महीनों से खुला पड़ा नाली का गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत, नगर परिषद के जिम्मेदार कुंभकर्णीय निद्रा में लीन

वित्तीय साक्षरता एवं कौशल विकास पर ऑनलाइन प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

वित्तीय साक्षरता एवं कौशल विकास पर ऑनलाइन प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

विश्व युवा कौशल दिवस पर हुआ आयोजन, युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक की सहभागिता

संदेश जगत कटनी। समृद्धि शिक्षा संस्थान ट्रस्ट एवं राहत समर्पण सेवा समिति कटनी म.प्र. के संयुक्त तत्वावधान में वित्तीय साक्षरता एवं कौशल विकास विषय पर एक ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का मार्गदर्शन डॉ. रैना चंपावत द्वारा किया गया जो भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड सेबी की स्मार्ट प्रशिक्षक तथा राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज एनएसई अकादमी की वरिष्ठ प्रशिक्षक हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को वित्तीय साक्षरता, बचत एवं निवेश की आदत, डिजिटल बैंकिंग, साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन लेन देन में सावधानियां, करियर, विकास, रोजगार के अवसर एवं स्वरोजगार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। डॉ. चंपावत ने बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में वित्तीय जागरूकता प्रत्येक नागरिक के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बैंकिंग सेवाओं के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, वित्तीय योजना, निर्माण निवेश के मूल सिद्धांतों तथा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रतिभागियों ने भी अपने प्रश्न रखे जिनका उन्होंने सरल एवं व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समाधान किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में वित्तीय अनुशासन, डिजिटल भुगतान प्रणाली, रोजगारोन्मुखी कौशल विकास तथा भविष्य की आर्थिक सुरक्षा के लिए सही वित्तीय निर्णय लेने के महत्व पर विशेष चर्चा की गई। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया तथा प्रशिक्षण में सहभागिता करने वाले प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाण पत्र प्रदान किए जाने की घोषणा की गई। शारदा प्रसाद साहू अध्यक्ष राहत समर्पण सेवा समिति ने कहा कि संस्था भविष्य में भी समृद्धि शिक्षा संस्थान ट्रस्ट के सहयोग से युवाओं महिलाओं एवं समुदाय के विभिन्न वर्गों के लिए वित्तीय साक्षरता कौशल विकास रोजगार एवं स्वरोजगार से संबंधित ऐसे जनहितकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें