पर्युषण पर्व की शुरुआत से एक दिन पहले ही चोरों ने जैन मंदिर को बनाया निशाना,दोबारा चोरी से बढ़ा जनाआक्रोश, मंदिर की छत से घुसे चोर, सीट तोड़कर दिया वारदात को अंजाम स्कूल वाहन से गिरकर 10 वर्षीय मासूम की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा, द्वारिका स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र था बालक अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों से सहेजा गया 25 करोड़ लीटर से अधिक वर्षा जल आखिर कौन खा रहा सीएसआर की राशि? मूलभूत सुविधाओं को मोहताज क्षेत्रवासी टिकट चेकिंग के दौरान हंगामे का वीडियो हुआ वायरल, मुड़वारा स्टेशन का मामला महीनों से खुला पड़ा नाली का गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत, नगर परिषद के जिम्मेदार कुंभकर्णीय निद्रा में लीन

मोटरसाइकिल और कार की सीधी भिड़ंत, बाइक सवार युवक घायल, हालत गंभीर

मोटरसाइकिल और कार की सीधी भिड़ंत, बाइक सवार युवक घायल, हालत गंभीर

विजयराघवगढ़ के महानदी हिनौता घाट स्थित नव निर्मित पुल पर हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को भेजा अस्पताल

संदेश जगत कटनी। कार और मोटरसाइकिल की आमने सामने से भिड़ंत में लगभग 19 वर्षीय युवक घायल हो गया। डायल 112 के माध्यम से गंभीर हालत में घायल को सिविल अस्पताल विजयराघवगढ़ भेजा गया। घटना के संबंध में हासिल जानकारी के अनुसार विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के महानदी हिनौता घाट पर स्थित नव निर्मित पुल पर बाइक और कार की सीधी भिड़ंत हो गई जिसमें ग्राम सिनगौड़ी निवासी गणेश साहू पिता नारायण साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक मोटरसाइकिल में सवार होकर विजयराघवगढ़ की तरफ से ग्राम सिनगौड़ी की ओर जा रहा था। जब बाइक सवार महानदी के हिनौता घाट स्थित पुल से गुजर रहा था तभी सामने से आ रही कार क्रमांक एमपी 21 सीबी 0238 से मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बाइक सवार युवक घायल हो गया। कार शिक्षक नीरज सिंह की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 के साथ आरक्षक अंजनी झा और स्टॉफ ने मौके पर पहुंचकर घायल को वाहन से सिविल अस्पताल विजयराघवगढ़ पहुंचाया। बीएमओ डॉक्टर विनोद कुमार ने बताया कि युवक की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें