जितेंद्र बागरी ने उत्तीर्ण की एमबीबीएस की परीक्षा, गांव का बड़ा गौरव

संदेश जगत कटनी। गांव में जन्मे, पले, बड़े युवक ने एमबीबीएस की परीक्षा में सफलता हासिल करके परिवार, समाज, गांव सहित पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। विजयराघवगढ़ के समीपी ग्राम नन्हवारा कला निवासी श्याम सुंदर बागरी के पुत्र जितेन्द्र बागरी ने रायपुर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की परीक्षा उत्तीर्ण किया और इंटर्नशिप शुरू कर दिया है। अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बलबूते मुकाम हासिल करने वाले जितेंद्र बागरी की उपलब्धि पर क्षेत्र वासियों ने बधाईयां प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। गांव के गलियारों से निकलकर डॉक्टर बनने का सफर तय करने वाले जितेंद्र क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत साबित होंगे।









