पर्युषण पर्व की शुरुआत से एक दिन पहले ही चोरों ने जैन मंदिर को बनाया निशाना,दोबारा चोरी से बढ़ा जनाआक्रोश, मंदिर की छत से घुसे चोर, सीट तोड़कर दिया वारदात को अंजाम स्कूल वाहन से गिरकर 10 वर्षीय मासूम की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा, द्वारिका स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र था बालक अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों से सहेजा गया 25 करोड़ लीटर से अधिक वर्षा जल आखिर कौन खा रहा सीएसआर की राशि? मूलभूत सुविधाओं को मोहताज क्षेत्रवासी टिकट चेकिंग के दौरान हंगामे का वीडियो हुआ वायरल, मुड़वारा स्टेशन का मामला महीनों से खुला पड़ा नाली का गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत, नगर परिषद के जिम्मेदार कुंभकर्णीय निद्रा में लीन

एमईएस कालोनी में कास्मेटिक कारोबारी के सूने मकान में चोरों ने बोला धावा

एमईएस कालोनी में कास्मेटिक कारोबारी के सूने मकान में चोरों ने बोला धावा

2 लाख नकदी सहित सोने चांदी के जेवर ले गए बदमाश, लगातार हो रही वारदातों से हो रही पुलिस की किरकिरी

संदेश जगत कटनी। चोर और चाकूबाज कटनी पुलिस के लिए चुनौती बन चुके हैं। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद न तो चाकूबाजी की वारदातें थम रहीं हैं और न ही चोरी की वारदातों पर अंकुश लग पा रहा है। पुलिस अभी चोरी की पिछली कई वारदातों में शामिल आरोपियों का सुराग भी नहीं लगा पाई थी कि उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर की एमईएस कालोनी स्थित कास्मेटिक कारोबारी के सूने मकान में धावा बोलकर लगभग 2 लाख रूपए नगद सहित सोने व चांदी के जेवर लेकर चंपत हो गए। चोरी की वारदात लगभग 5 लाख रूपए की बताई जा रही है। वारदात की सूचना पुलिस को भी दी गई है। वारदात के संबंध में मकान मालिक कास्मेटिक कारोबारी अनिल कलवानी ने बताया कि वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मकान में ताला लगाकर ससुराल गया हुआ था। इसीदौरान 6 व 7 जुलाई की दरम्यानीरात अज्ञात चोरों ने उसके सूने मकान में धावा बोला और अंदर आलमारी में रखे 1 लाख 95 हजार रूपए नगद सहित सोने की चैन, लॉकेट, कान की बाली सहित अन्य सामान लेकर चंपत हो गए। अनिल के मुताबिक उसके यहां लगभग 5 लाख रूपए की चोरी हुई है। ससुराल से परिवार सहित वापस लौटने पर उसे मकान में चोरी की जानकारी लगी। जिसके बाद इसकी सूचना माधवनगर पुलिस को दी गई। अनिल ने बताया कि वह शिकायत लेकर माधवनगर थाने गया था। जहां उपस्थित स्टाफ ने कहा कि थाना प्रभारी के आने के बाद एफआइआर दर्ज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें