पर्युषण पर्व की शुरुआत से एक दिन पहले ही चोरों ने जैन मंदिर को बनाया निशाना,दोबारा चोरी से बढ़ा जनाआक्रोश, मंदिर की छत से घुसे चोर, सीट तोड़कर दिया वारदात को अंजाम स्कूल वाहन से गिरकर 10 वर्षीय मासूम की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा, द्वारिका स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र था बालक अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों से सहेजा गया 25 करोड़ लीटर से अधिक वर्षा जल आखिर कौन खा रहा सीएसआर की राशि? मूलभूत सुविधाओं को मोहताज क्षेत्रवासी टिकट चेकिंग के दौरान हंगामे का वीडियो हुआ वायरल, मुड़वारा स्टेशन का मामला महीनों से खुला पड़ा नाली का गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत, नगर परिषद के जिम्मेदार कुंभकर्णीय निद्रा में लीन

सिविल अस्पताल विजयराघवगढ़ में हुआ पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

0 से 5 वर्ष के बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की, जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की रही उपस्थिति

संदेश जगत कटनी। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 जून 2026 को पूरे भारत में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के रूप में शुरू हुआ। इस अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई गई ताकि भारत को पोलियो-मुक्त रखा जा सके। कटनी जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में भी पल्स पोलियो की दवा पिलाई गई। इसी तारतम्य में विजयराघवगढ़ सिविल अस्पताल में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 का शुभारंभ रविवार को उत्साहपूर्वक किया गया। जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुधा कोल और जनपद उपाध्यक्ष उदयराज सिंह चौहान ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर बीएमओ डॉक्टर विनोद कुमार सहित अस्पताल का समस्त स्टॉफ मौजूद था। बीएमओ डॉक्टर विनोद कुमार ने बताया कि बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य अभियान 28 से 30 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। पहले दिन सभी पोलियो बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई गई। दूसरे और तीसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर ऐसे बच्चों को पोलियो की खुराक देंगी, जो पहले दिन किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच सके।स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं। यह खुराक बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने का सबसे प्रभावी और सुरक्षित उपाय है। इससे स्वस्थ एवं पोलियो-मुक्त समाज के निर्माण के राष्ट्रीय अभियान को भी मजबूती मिलेगी।

अजय त्रिपाठी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें