पर्युषण पर्व की शुरुआत से एक दिन पहले ही चोरों ने जैन मंदिर को बनाया निशाना,दोबारा चोरी से बढ़ा जनाआक्रोश, मंदिर की छत से घुसे चोर, सीट तोड़कर दिया वारदात को अंजाम स्कूल वाहन से गिरकर 10 वर्षीय मासूम की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा, द्वारिका स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र था बालक अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों से सहेजा गया 25 करोड़ लीटर से अधिक वर्षा जल आखिर कौन खा रहा सीएसआर की राशि? मूलभूत सुविधाओं को मोहताज क्षेत्रवासी टिकट चेकिंग के दौरान हंगामे का वीडियो हुआ वायरल, मुड़वारा स्टेशन का मामला महीनों से खुला पड़ा नाली का गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत, नगर परिषद के जिम्मेदार कुंभकर्णीय निद्रा में लीन

ग्राम हिनौता से चोरी गया ट्रैक्टर शहडोल के गोहपार से हुआ बरामद

विजयराघवगढ़ पुलिस को मिली सफलता, आरोपियों की तलाश अभी भी जारी

संदेश जगत कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा चोरी गए माल मुल्जिम की तलाश हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में विजयराघवगढ़ पुलिस को महत्तवपूर्ण सफलता हासिल हुई है। ग्राम हिनौता से ट्रैक्टर ट्राली चोरी हुई थी। पुलिस ने शहडोल थाना क्षेत्र के ग्राम गोहपार से ट्रैक्टर बरामद कर लिया है जबकि ट्राली नहीं मिली। वहीं आरोपियों की तलाश जारी है। थाना विजयराघवगढ़ में दिनांक 21 जून 2026 को शंभू शिवहरे पिता स्व. मिठाई शिवहरे उम्र 75 वर्ष, निवासी ग्राम खजुरा थाना विजयराघवगढ़ जिला कटनी (म.प्र.) का स्वराज कम्पनी का नीले रंग का ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 54 जेडबी 1318 चोरी चला गया था, जिसकी कीमती 06 लाख 50 हजार रूपया थी। ग्राम हिनौता स्थित ट्रेक्टर चालक राजेन्द्र केवट के घर के सामने से अज्ञात चोर द्वारा ट्रैक्टर ट्राली चोरी कर ली गई थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध धारा 303 (2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध दर्ज कर थाना प्रभारी अभिषेक चौबे द्वारा अज्ञात आरोपियों एवं चोरी गया वाहन ट्रेक्टर की तलास के लिए पुलिस टीम तैयार की गई थी। थाना प्रभारी की पुलिस टीम के द्वारा जिला शहडोल क्षेत्र अन्तर्गत थाना गोहपार क्षेत्र में चोरी गए ट्रेक्टर को बरामद कर लिया गया है। हालाकि ट्राली नहीं मिली। वहीं ट्रैक्टर ट्राली चोरी करने वाले आरोपियों की तलाश सरगर्मी से की जा रही है। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, सउनि संतोष कुमार स्वामी, आरक्षक पप्पू प्रजापति की मुख्य भूमिका रही।

अजय त्रिपाठी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें