पर्युषण पर्व की शुरुआत से एक दिन पहले ही चोरों ने जैन मंदिर को बनाया निशाना,दोबारा चोरी से बढ़ा जनाआक्रोश, मंदिर की छत से घुसे चोर, सीट तोड़कर दिया वारदात को अंजाम स्कूल वाहन से गिरकर 10 वर्षीय मासूम की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा, द्वारिका स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र था बालक अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों से सहेजा गया 25 करोड़ लीटर से अधिक वर्षा जल आखिर कौन खा रहा सीएसआर की राशि? मूलभूत सुविधाओं को मोहताज क्षेत्रवासी टिकट चेकिंग के दौरान हंगामे का वीडियो हुआ वायरल, मुड़वारा स्टेशन का मामला महीनों से खुला पड़ा नाली का गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत, नगर परिषद के जिम्मेदार कुंभकर्णीय निद्रा में लीन

ट्रैक्टर ट्राली से चोरी की रेत का हो रहा था परिवहन, हुई कार्यवाही

विजयराघवगढ़ पुलिस ने नदीपार में पानी टंकी के पास की धरपकड़

संदेश जगत कटनी। विजयराघवगढ़ पुलिस ने अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर प्रकरण खनिज विभाग को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा है। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 जून 2026 को गश्त के दौरान विजयराघवगढ़ में नदीपार पानी टंकी के पास एक लाल रंग के महिन्द्रा ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस ने रोका जिसमें रेत लोड थी। पुलिस ने वाहन की जांच की, जिसमें चालक दिनेश केवट (20 वर्ष), निवासी ग्राम गुड़ेहा, थाना विजयराघवगढ़, रेत परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली को धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त कर चालक के विरुद्ध धारा 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम के तहत इस्तगासा क्रमांक 19/26 दर्ज किया। मामले को अग्रिम कार्रवाई के लिए खनिज शाखा कटनी भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, उप निरीक्षक संतोष कुमार स्वामी, प्रधान आरक्षक मुकेश परस्ते सहित पुलिस टीम एवं स्वतंत्र साक्षियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें