पर्युषण पर्व की शुरुआत से एक दिन पहले ही चोरों ने जैन मंदिर को बनाया निशाना,दोबारा चोरी से बढ़ा जनाआक्रोश, मंदिर की छत से घुसे चोर, सीट तोड़कर दिया वारदात को अंजाम स्कूल वाहन से गिरकर 10 वर्षीय मासूम की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा, द्वारिका स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र था बालक अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों से सहेजा गया 25 करोड़ लीटर से अधिक वर्षा जल आखिर कौन खा रहा सीएसआर की राशि? मूलभूत सुविधाओं को मोहताज क्षेत्रवासी टिकट चेकिंग के दौरान हंगामे का वीडियो हुआ वायरल, मुड़वारा स्टेशन का मामला महीनों से खुला पड़ा नाली का गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत, नगर परिषद के जिम्मेदार कुंभकर्णीय निद्रा में लीन

एसीसी जिमखाना टेनिस कोर्ट कैमोर में 350 से ज्यादा लोगों ने किया योगाभ्यास

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में अदाणी फाउंडेशन, कैमोर एवं अमेहटा सीमेंट वर्क्स के तत्वावधान में आयोजित हुआ योग संगम

 

संदेश जगत कटनी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को अदाणी फाउंडेशन, कैमोर एवं अमेहटा सीमेंट वर्क्स के तत्वावधान में ‘योग संगम 2026’ का भव्य आयोजन एसीसी जिमखाना टेनिस कोर्ट, कैमोर में किया गया। यह आयोजन भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित योग संगम-2026 के अंतर्गत पंजीकृत था।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की इस वर्ष की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” रही, जिसका उद्देश्य योग को न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य, बल्कि सामाजिक संतुलन एवं सामूहिक जागरूकता का आधार बनाना था।कैमोर प्लांट में कार्यरत योग प्रशिक्षक रमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में प्रातः 7:00 बजे से आरंभ हुए योग सत्र में 350 से अधिक प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी की एवं सभी महत्वपूर्ण आसनों को किया। साथ ही बी.एम.एस. यूनियन के अध्यक्ष अनुराग द्विवेदी ने 7 जरूरी प्रायाणाम का अभ्यास कराया। अदाणी सीमेंट प्रोक्योर्मेंट हेड संजीव वर्मा ने योग जागरूकता के साथ ही अपने दैनिक जीवन के लिए जरूरी और स्वास्थ्यवर्धक योगाभ्यास है उनका अभ्यास कराया। इस आयोजन में कैमोर एवं अमेहटा खेल प्रशिक्षण केन्द्र के प्रशिक्षु, डीएवी एसीसी पब्लिक स्कूल कैमोर व एसीसी हायर सेकेंडरी स्कूल कैमोर के प्राचार्य, शिक्षक व छात्रगण, अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर के प्रशिक्षक व प्रशिक्षु, यूनियन के पदाधिकारीगण, अदाणी लेडीज क्लब एवं स्थानीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। योगाभ्यास के माध्यम से सभी ने स्वास्थ्य, अनुशासन और मानसिक संतुलन का अनुभव किया। योग संगम-2026 में अमेहटा प्लांट हेड मोहन सिंह राठौर, क्लस्टर फाइनेंस हैड संजीव वार्ष्णेय, प्रोक्योरमेंट हेड संजीव वर्मा, हेड इंजीनियरिंग शिव दीवांगन, अमेहटा प्लांट एच.आर. हेड नितिन बत्रा, सिविल इंजीनियरिंग हेड आर के मौल्ला, एनवायरनमेंट हेड अरविन्द सिंह, पूर्व यूनियन अध्यक्ष अनिल मौर्य, बी.एम.एस. अध्यक्ष अनुराग द्विवेदी, जी. के. उद्गाता एवं श्री सुधांशु मिश्रा की विशेष उपस्थिति रही।यह आयोजन श्रीमती ऐनेट एफ. बिश्वास के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। पंकज द्विवेदी द्वारा कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन किया गया। कार्यक्रम के अंत में अमेहटा एच.आर. हेड श्री नितिन बत्रा ने सभी उपस्थित लोगो का आभार प्रदर्शन किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में वीरेंद्र सिंह, एन डी द्विवेदी, मनीष नवैत, अमित सोनी, विशाल पटेल, जितेश विश्वकर्मा, अयोध्या तिवारी, आश्चर्य तिवारी, पारस पटेल, वंदना डेविड, राजा मालवी एवं नरेंद्र चौरसिया की महती भूमिका रही जिनके समर्पण और सहयोग से यह आयोजन अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

अजय त्रिपाठी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें