पर्युषण पर्व की शुरुआत से एक दिन पहले ही चोरों ने जैन मंदिर को बनाया निशाना,दोबारा चोरी से बढ़ा जनाआक्रोश, मंदिर की छत से घुसे चोर, सीट तोड़कर दिया वारदात को अंजाम स्कूल वाहन से गिरकर 10 वर्षीय मासूम की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा, द्वारिका स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र था बालक अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों से सहेजा गया 25 करोड़ लीटर से अधिक वर्षा जल आखिर कौन खा रहा सीएसआर की राशि? मूलभूत सुविधाओं को मोहताज क्षेत्रवासी टिकट चेकिंग के दौरान हंगामे का वीडियो हुआ वायरल, मुड़वारा स्टेशन का मामला महीनों से खुला पड़ा नाली का गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत, नगर परिषद के जिम्मेदार कुंभकर्णीय निद्रा में लीन

कैमोर में ओवरलोड वाहनों से सड़क पर गिर रहे गिट्टी-पत्थर, पुलिस एवं आरटीओ की कार्रवाई का नहीं दिख रहा असर

लापरवाही पर नहीं लग रहा अंकुश, दुर्घटनाओं की बनी रहती है आशंका

संदेश जगत कटनी। कैमोर क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों का संचालन लगातार जारी है। सड़कों पर दौड़ रहे गिट्टी एवं पत्थरों से भरे ओवरलोड डंपरों और ट्रकों से मार्ग में सामग्री गिरने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। बावजूद इसके पुलिस एवं आरटीओ द्वारा समय-समय पर की जाने वाली कार्रवाई का कोई विशेष असर दिखाई नहीं दे रहा है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि खदान क्षेत्रों से निकलने वाले कई वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक गिट्टी और पत्थर लादकर परिवहन कर रहे हैं। इन वाहनों से सड़क पर गिरने वाली गिट्टी दोपहिया वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी बन रही है। कई स्थानों पर सड़क पर बिखरे पत्थरों के कारण वाहन फिसलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि कार्रवाई के कुछ दिनों बाद ही ओवरलोड वाहनों का संचालन फिर से शुरू हो जाता है। मुख्य मार्गों पर दिन-रात ऐसे वाहन बेखौफ दौड़ते देखे जा सकते हैं, जिससे आम नागरिकों की जान जोखिम में पड़ रही है। नागरिकों ने प्रशासन, पुलिस विभाग एवं आरटीओ से नियमित जांच अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्ती नहीं बरती गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभागों पर होगी।

श्याम गुप्ता(कैमोर संवाददाता)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें