पर्युषण पर्व की शुरुआत से एक दिन पहले ही चोरों ने जैन मंदिर को बनाया निशाना,दोबारा चोरी से बढ़ा जनाआक्रोश, मंदिर की छत से घुसे चोर, सीट तोड़कर दिया वारदात को अंजाम स्कूल वाहन से गिरकर 10 वर्षीय मासूम की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा, द्वारिका स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र था बालक अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों से सहेजा गया 25 करोड़ लीटर से अधिक वर्षा जल आखिर कौन खा रहा सीएसआर की राशि? मूलभूत सुविधाओं को मोहताज क्षेत्रवासी टिकट चेकिंग के दौरान हंगामे का वीडियो हुआ वायरल, मुड़वारा स्टेशन का मामला महीनों से खुला पड़ा नाली का गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत, नगर परिषद के जिम्मेदार कुंभकर्णीय निद्रा में लीन

विजयराघवगढ़ पुलिस ने दिखाई सख्ती, रेत चोरी में संलिप्त दो ट्रैक्टर ट्राली जब्त कर की कार्यवाही

ग्राम गुड़ेहा के बस स्टैंड और केवट मोहल्ले में दबिश देकर की गई धर पकड़, रेत माफियाओं में हड़कंप

संदेश जगत कटनी। रेत माफियाओं के विरुद्ध विजयराघवगढ़ पुलिस द्वारा इन दिनों लगातार कार्यवाही की जा रही है। ग्राम गुड़ेहा के महानदी घाट से रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वाले रेत माफियाओं के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डहरिया व एसडीओपी वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शर्मा और उनकी टीम ने ग्राम गुड़ेहा में दबिश दी गई जहां अलग अलग स्थानों से दो ट्रैक्ट ट्राली पकड़ी गईं जो रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त थीं। थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ग्राम गुड़ेहा पहुंची जहां बस स्टैंड के पास और केवट मोहल्ले में रेत का परिवहन कर रही दो ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी गईं। पुलिस के अनुसार कारीतलाई निवासी आलोक उरमलिया पिता रामदत्त उरमलिया और ग्राम गुड़ेहा निवासी शेखर सिंह पिता भागवत सिंह द्वारा ट्रैक्टर ट्राली से रेत का अवैध परिवहन कराया जा रहा था। दोनों ट्रैक्टर ट्राली में रेत लोड थी जिसके परिवहन या क्रय से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। रेत लोड उक्त दोनों वाहनों को जब्त करके पुलिस ने थाने में खड़े कराया और खान, खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें