पर्युषण पर्व की शुरुआत से एक दिन पहले ही चोरों ने जैन मंदिर को बनाया निशाना,दोबारा चोरी से बढ़ा जनाआक्रोश, मंदिर की छत से घुसे चोर, सीट तोड़कर दिया वारदात को अंजाम स्कूल वाहन से गिरकर 10 वर्षीय मासूम की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा, द्वारिका स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र था बालक अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों से सहेजा गया 25 करोड़ लीटर से अधिक वर्षा जल आखिर कौन खा रहा सीएसआर की राशि? मूलभूत सुविधाओं को मोहताज क्षेत्रवासी टिकट चेकिंग के दौरान हंगामे का वीडियो हुआ वायरल, मुड़वारा स्टेशन का मामला महीनों से खुला पड़ा नाली का गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत, नगर परिषद के जिम्मेदार कुंभकर्णीय निद्रा में लीन

नगर परिषद विजयराघवगढ़ ने थाना प्रभारी को दिया आवेदन, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने वाले पर कार्यवाही की रखी मांग

एजेंसी संचालक ने सीएमओ सहित अतिक्रमण दस्ते के साथ की थी अभद्रता, गाली गुप्तार का वीडियो भी वायरल

संदेश जगत विजयराघवगढ़। विगत दिवस विजयराघवगढ़ के वार्ड क्रमांक 01 में अतिक्रमण हटाने गई नगर परिषद की टीम और अधिकारी के साथ हुए अभद्र व्यवहार की लिखित शिकायत नगर परिषद द्वारा थाने करते हुए कार्यवाही की मांग की गई है। वेद मोटर्स के एजेंसी संचालक द्वारा अतिक्रमण दस्ते के साथ गाली गुप्तार करते हुए बखेड़ा खड़ा कर दिया गया था। दिनांक 16 मई 2026 को थाने में दिए गए आवेदन के माध्यम से नगर परिषद सीएमओ द्वारा बताया गया है कि नगर परिषद विजयराघवगढ जिला कटनी के सीमा
अन्तर्गत विजयराघवगढ़-बरही एवं कटनी-कैमोर मुख्य मार्ग में आम नागरिकों के द्वारा अवैध रूप से
किये गये अतिक्रमण की जनहित याचिका क्रमांक डब्ल्यूपी-2811/2025 में पारित आदेश दिनांक
03/04/2025 के अनुसार अतिक्रमण हटाये जाने के लिए निकाय द्वारा विधिवत् नोटिस सूचना पत्र जारी किये जा चुके हैं।बावजूद इसके अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा अवैध अतिक्रमण को स्वयं से पृथक नहीं किया गया है। अतः जनहित की याचिका में माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा आदेश का पालन करते हुए दिनांक 16/05/2026 से अवैध अतिक्रमण को पृथक करने का कार्य नगर परिषद द्वारा वार्ड क्रमांक 01 से प्रारंभ किया गया। उक्त अतिक्रमण हटाये जाने के समय विपिन गुप्ता पिता नारायण प्रसाद गुप्ता एवं उनके पुत्र निवासी वार्ड क्रमांक 08 विजयराघवगढ़ के द्वारा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी से अभ्रदता करते हुये हाथापाई करने का प्रयास किया गया। यही नहीं आवेदक के द्वारा निकाय के सफाई कर्मचारी क्रमशः योगेन्द्र मेहतवान पिता सदन मेहतवान एवं अन्नू बाल्मिक पिता बालकिशन, नवीन मलिक पिता भगवत प्रसाद मलिक को गाली-गलौज कर कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने थाना प्रभारी के नाम थाने में आवेदन देते हुए अनुरोध किया है कि संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें