पर्युषण पर्व की शुरुआत से एक दिन पहले ही चोरों ने जैन मंदिर को बनाया निशाना,दोबारा चोरी से बढ़ा जनाआक्रोश, मंदिर की छत से घुसे चोर, सीट तोड़कर दिया वारदात को अंजाम स्कूल वाहन से गिरकर 10 वर्षीय मासूम की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा, द्वारिका स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र था बालक अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों से सहेजा गया 25 करोड़ लीटर से अधिक वर्षा जल आखिर कौन खा रहा सीएसआर की राशि? मूलभूत सुविधाओं को मोहताज क्षेत्रवासी टिकट चेकिंग के दौरान हंगामे का वीडियो हुआ वायरल, मुड़वारा स्टेशन का मामला महीनों से खुला पड़ा नाली का गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत, नगर परिषद के जिम्मेदार कुंभकर्णीय निद्रा में लीन

ग्राम इमलिया में तलैया के पास बिछी थी बिसात, तास पत्तों से लग रही थी रुपयों की बाजी

स्लीमनाबाद पुलिस ने पांच जुआरियो को हरजीत का दांव लगाते हुए पकड़ा, फड से 8250  रुपए किए जप्त

संदेश जगत कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा(भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को जुआ सट्टा पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डहेरिया, एसडीओपी श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी सुदेश कुमार समन और उनकी टीम ने जुआरियों को पकड़ कर कार्यवाही की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम इमलिया में हनुमान जी की तलैया के पास कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। थाना प्रभारी सुदेश कुमार, सउनि जुबेर अली, प्रधान आरक्षक प्रेम शंकर पटेल, आरक्षक सौरभ पटेल, आरक्षक अभिषेक राजावत, आरक्षक विशाल शिवहरे की टीम ने मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी जहां कुछ लोग जुआ खेल रहे थे।पुलिस ने घेराबंदी करके पांच जुआरियों को तास पत्तों से हरजीत का दांव लगाते हुए पकडा। जुआरियों के कब्जे से तास पत्तों के अलावा नकदी 8250 रूपये जब्त किए गए। पकड़े गए जुआरियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए वैधानिक कार्यवाही की गई।

अजय त्रिपाठी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें