पर्युषण पर्व की शुरुआत से एक दिन पहले ही चोरों ने जैन मंदिर को बनाया निशाना,दोबारा चोरी से बढ़ा जनाआक्रोश, मंदिर की छत से घुसे चोर, सीट तोड़कर दिया वारदात को अंजाम स्कूल वाहन से गिरकर 10 वर्षीय मासूम की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा, द्वारिका स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र था बालक अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों से सहेजा गया 25 करोड़ लीटर से अधिक वर्षा जल आखिर कौन खा रहा सीएसआर की राशि? मूलभूत सुविधाओं को मोहताज क्षेत्रवासी टिकट चेकिंग के दौरान हंगामे का वीडियो हुआ वायरल, मुड़वारा स्टेशन का मामला महीनों से खुला पड़ा नाली का गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत, नगर परिषद के जिम्मेदार कुंभकर्णीय निद्रा में लीन

रंजिशन पारधी युवक की हत्या, गड्ढे में दफन कर दिया शव

रीठी थाना अंतर्गत बूढ़ा ललितपुर गांव में घटना से सनसनी, आरोपी फरार

 

संदेश जगत कटनी। रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत बूढ़ा ललितपुर गांव के समीप पुरानी रंजिश को लेकर पारधी समुदाय के दो पक्षों में विवाद हो गया जिसमें एक युवक की जान चली गई। घटना रीठी थाना क्षेत्र के इमलिया मोड़ के पास की बताई जा रही है, जहां आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मिलकर 28 वर्षीय युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट इतनी गंभीर थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद शव को जंगल में फेंक दिया।

पत्नी के साथ जा रहा था युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय युवक अपनी पत्नी के साथ देवगांव से बिरूहली की ओर जा रहा था। इसी दौरान इमलिया मोड़ के पास पहले से घात लगाए बैठे करीब आधा दर्जन लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। बताया जा रहा है कि किसी पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।

बेरहमी से की पिटाई

आरोपियों ने युवक को घेरकर लाठी-डंडों और हाथ-पैरों से जमकर पीटा। गंभीर मारपीट के कारण युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और शव को पास के जंगल में फेंक दिया।

पुलिस ने जंगल से बरामद किया शव

घटना की सूचना मिलते ही रीठी थाना प्रभारी अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने सर्च अभियान चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद जंगल से मृतक युवक उन्हत्तर पारधी का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां  पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया की गई। फिलहाल रीठी थाना पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें