पर्युषण पर्व की शुरुआत से एक दिन पहले ही चोरों ने जैन मंदिर को बनाया निशाना,दोबारा चोरी से बढ़ा जनाआक्रोश, मंदिर की छत से घुसे चोर, सीट तोड़कर दिया वारदात को अंजाम स्कूल वाहन से गिरकर 10 वर्षीय मासूम की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा, द्वारिका स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र था बालक अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों से सहेजा गया 25 करोड़ लीटर से अधिक वर्षा जल आखिर कौन खा रहा सीएसआर की राशि? मूलभूत सुविधाओं को मोहताज क्षेत्रवासी टिकट चेकिंग के दौरान हंगामे का वीडियो हुआ वायरल, मुड़वारा स्टेशन का मामला महीनों से खुला पड़ा नाली का गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत, नगर परिषद के जिम्मेदार कुंभकर्णीय निद्रा में लीन

शासकीय उचित मूल्य की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना

25 बोरी अनाज लेकर चंपत हुए बदमाश, विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़ेहा का मामला

संदेश जगत कटनी। विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुडेहा में शासकीय उचित मूल्य की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। यहां घुसकर बदमाशों ने अनाज चोरी कर लिया। उचित मूल्य की दुकान के विक्रेता घनश्याम ताम्रकार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा तकरीबन सुबह 7 बजे फोन के माध्यम से उन्हें बताया गया कि उचित मूल्य की दुकान का ताला टूटा हुआ नीचे पड़ा है। खबर मिलने के बाद जब सेल्समैन ने मौके पर पहुंचकर देखा तो पाया गया कि सामने का ताला किसी काटने वाली धातु से काटा गया था। फिर अन्दर देखा तो दोनों ताले उसी हालत में मिले। इसके बाद गेहूं और चावल कि बोरियां भी गायब मिलीं। सेल्समैन ने बताया कि लगभग 17 बोरी गेहूं व 8 बोरी चावल गायब हुआ है। सेल्समैन द्वारा ग्रामवासियों की मौजूदगी में पंचनामा तैयार कराया गया और उचित मूल्य की दुकान में चोरी की शिकायत थाने में करने की बात कही गई है।

रिपोर्ट: सुरेश सेन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें