पर्युषण पर्व की शुरुआत से एक दिन पहले ही चोरों ने जैन मंदिर को बनाया निशाना,दोबारा चोरी से बढ़ा जनाआक्रोश, मंदिर की छत से घुसे चोर, सीट तोड़कर दिया वारदात को अंजाम स्कूल वाहन से गिरकर 10 वर्षीय मासूम की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा, द्वारिका स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र था बालक अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों से सहेजा गया 25 करोड़ लीटर से अधिक वर्षा जल आखिर कौन खा रहा सीएसआर की राशि? मूलभूत सुविधाओं को मोहताज क्षेत्रवासी टिकट चेकिंग के दौरान हंगामे का वीडियो हुआ वायरल, मुड़वारा स्टेशन का मामला महीनों से खुला पड़ा नाली का गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत, नगर परिषद के जिम्मेदार कुंभकर्णीय निद्रा में लीन

दो सगे भाईयों पर 5 लाख की धोखाधड़ी करने के लगे आरोप, पहले जर्जर भवन में किया कब्जा, फिर अपना बता कर की सौदेबाजी

कोतवाली पहुंची शिकायत, दर्ज हुआ मामला, जांच में जुटी पुलिस

संदेश जगत कटनी। जमीन विक्रय के नाम पर धोखाधड़ी करने की शिकायत कोतवाली पहुंची। फरियादी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कटनी निवासी दो सगे भाइयों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बहोरीबंद थाना अंतर्गत ग्राम चरगवां निवासी दिनेश कुमार गुप्ता पिता दीप चन्द्र गुप्ता ने पुलिस को एक लिखित शिकायत देकर सपा नेता दो सगे भाईयों यानी सुभाष वार्ड निवासी मोहम्मद शकील पिता मोहम्मद हुसैन व मोहम्मद जावेद पिता मोहम्मद हुसैन पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की है। दिनेश गुप्ता द्वारा शिकायत में उल्लेख किया गया है कि सपा नेता शकील व जावेद ने मिशन चौक स्थित एक जर्जर भवन को अपना बताते हुए उसका सौदा तय किया और बयाना के रूप में 5 लाख रूपए ले लिए। बाद में पड़ताल करने पर यह ज्ञात हुआ कि सपा नेता दोनों भाइयों ने जिस जर्जर भवन को अपना बताकर दिनेश से सौदा किया है वह किसी मुन्ना कुरैशी के नाम पर है तथा सपा नेता दोनों भाई मोहम्मद शकील व मोहम्मद जावेद उस पर कब्जा करके बैठे हैं। दिनेश गुप्ता के मुताबिक आरोपियों ने जमीन बेचने के नाम पर उसके साथ छल किया है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत की विनाह पर आरोपी सगे भाईयों क्रमशः मोहम्मद शकील व मोहम्मद जावेद के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के साथ ही जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें