बड़वारा जंगल में बिछती थी बिसात, तास के पत्तों से लगती थी रुपयों की बाजी, जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश रीठी में एंबुलेंस के इंतजार में दर्द से तड़पता रहा घायल युवक, रीठी अस्पताल के गेट पर घंटों इंतजार ऐतिहासिक नगरी पुष्पावती में हुई काव्य वर्षा, ख्यातिलब्ध कवियों ने शानदार रचनाओं से बांधा शमां खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को किया जागरूक वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा यात्रियों का विजयराघवगढ़-बड़वारा में जगह-जगह आत्मीय स्वागत, युवाओं से किया संवाद, सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि युवा शक्ति के संकल्प से बाज़बूत होगी विकसित भारत की राह कुठला थाने में युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, स्वयं पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, 90 प्रतिशत झुलसा

वैवाहिक बंधन में बंधे 12 दूल्हे दुल्हन मुख्यमंत्री विवाह एवं निकाह योजना अन्तर्गत नगरपरिषद कैमोर में हुआ भव्य विवाह समारोह

ढोल नगाड़ों के साथ धूम धाम से निकली बारात, मंगल भवन में हुई बारातियों की आगवानी

संदेश जगत कैमोर।  कैमोर नगर पंचायत में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत एक ऐतिहासिक एवं भव्य विवाह समारोह सम्पन्न हुआ। यह आयोजन अपनी उत्कृष्ट व्यवस्थाओं और भव्यता के कारण लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। नगर पंचायत क्षेत्र में इस प्रकार की सुसंगठित और शानदार व्यवस्था पहले कभी देखने को नहीं मिली। नगर पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती पलक नमित ग्रोवर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि इस सामूहिक विवाह में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन के सभी नियमों का पालन करते हुए यदि अतिरिक्त व्यवस्था की आवश्यकता पड़े तो वह भी की जाए, चाहे इसके लिए व्यक्तिगत खर्च ही क्यों न करना पड़े। उनका उद्देश्य था कि सभी बेटियों का विवाह पूरे सम्मान और धूमधाम से सम्पन्न हो।
इस सामूहिक विवाह समारोह में कुल 12 वैवाहिक जोड़ों ने विवाह बंधन में बंधकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। बारात की व्यवस्था किसी बड़े पारिवारिक विवाह से कम नहीं थी। अध्यक्ष के निर्देश पर पाँच घोड़ा गाड़ी (रथ), बैंड-बाजा, डीजे तथा अन्य सभी पारंपरिक व्यवस्थाएँ की गईं। बारात नगर पंचायत कार्यालय से निकलकर मंगल भवन पहुँची। मंगल भवन को अत्यंत आकर्षक और भव्य रूप से सजाया गया था, जिसे देखकर उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध रह गए। बाहर से आए अतिथियों एवं स्थानीय नागरिकों ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी पार्षदों का धन्यवाद व्यक्त किया और आयोजन की भरपूर सराहना की।

रिपोर्ट: श्याम गुप्ता(कैमोर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा यात्रियों का विजयराघवगढ़-बड़वारा में जगह-जगह आत्मीय स्वागत, युवाओं से किया संवाद, सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि युवा शक्ति के संकल्प से बाज़बूत होगी विकसित भारत की राह