पर्युषण पर्व की शुरुआत से एक दिन पहले ही चोरों ने जैन मंदिर को बनाया निशाना,दोबारा चोरी से बढ़ा जनाआक्रोश, मंदिर की छत से घुसे चोर, सीट तोड़कर दिया वारदात को अंजाम स्कूल वाहन से गिरकर 10 वर्षीय मासूम की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा, द्वारिका स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र था बालक अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों से सहेजा गया 25 करोड़ लीटर से अधिक वर्षा जल आखिर कौन खा रहा सीएसआर की राशि? मूलभूत सुविधाओं को मोहताज क्षेत्रवासी टिकट चेकिंग के दौरान हंगामे का वीडियो हुआ वायरल, मुड़वारा स्टेशन का मामला महीनों से खुला पड़ा नाली का गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत, नगर परिषद के जिम्मेदार कुंभकर्णीय निद्रा में लीन

20 हजार रुपए घूंस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया जल संसाधन विभाग का कार्यपालन यंत्री

लोकायुक्त की टीम ने दबिश देकर दबोचा, कार्यवाही से मचा हड़कंप 

 

संदेश जगत कटनी। लोकायुक्त पुलिस जबलपुर की टीम ने जल संसाधन विभाग कटनी के कार्यपालन यंत्री वी.ए. सिद्दीकी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप कर लिया। लोकायुक्त की इस कार्यवाही से अन्य विभागों में भी हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। जानकारी मुताबिक कार्यपालन यंत्री द्वारा किसी योजना से जुड़े काम और अनुमति देने के बदले बतौर रिश्वत 50 हजार रुपयों की मांग शिकायतकर्ता से की गई थी। मामले की शिकायत फरियादी द्वारा लोकायुक्त से की गई जिसकी जांच लोकायुक्त द्वारा गोपनीय तरीके से की गई और शिकायत में सत्यता मिलने के बाद कार्यवाही की योजना बनाई गई। निर्धारित तिथि और समय के अनुसार जैसे ही सिद्दीकी ने किस्त के रूप में 20 हजार रुपये की रिश्वत ली तभी लोकायुक्त की 12 सदस्यीय टीम ने दबिश देकर कार्यपालन यंत्री को धर दबोचा। रिश्वत की रकम जब्त करने के साथ ही लोकायुक्त द्वारा आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया और आगे की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई। लोकायुक्त की अचानक इस कार्यवाही से जलसंसाधन विभाग सहित अन्य विभागों में भी हड़कंप मच गया।‌‏

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें