पर्युषण पर्व की शुरुआत से एक दिन पहले ही चोरों ने जैन मंदिर को बनाया निशाना,दोबारा चोरी से बढ़ा जनाआक्रोश, मंदिर की छत से घुसे चोर, सीट तोड़कर दिया वारदात को अंजाम स्कूल वाहन से गिरकर 10 वर्षीय मासूम की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा, द्वारिका स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र था बालक अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों से सहेजा गया 25 करोड़ लीटर से अधिक वर्षा जल आखिर कौन खा रहा सीएसआर की राशि? मूलभूत सुविधाओं को मोहताज क्षेत्रवासी टिकट चेकिंग के दौरान हंगामे का वीडियो हुआ वायरल, मुड़वारा स्टेशन का मामला महीनों से खुला पड़ा नाली का गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत, नगर परिषद के जिम्मेदार कुंभकर्णीय निद्रा में लीन

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारियां शुरू

व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे विधायक संजय पाठक, कलेक्टर और एसपी भी थे मौजूद 

 

संदेश जगत कटनी। मुख्‍यमंत्री के प्रस्‍तावित आगमन की तैयारियों का जायजा लेने विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक बरही पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर आशीष तिवारी और एसपी अभिनय विश्वकर्मा भी मौके पर मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि आगामी 28 फरवरी को मुख्यमंत्री मोहन यादव आभार रैली में शामिल होने के लिए विजयराघवगढ़ विधानसभा के बरही नगर पहुंच सकते हैं। सीएम के संभावित दौरे को लेकर राजनैतिक, प्रशासनिक, पुलिसिया, हर तरह की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसी तारतम्य में सोमवार को विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्‍येन्‍द्र पाठक, कलेक्‍टर आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्‍वकर्मा के साथ बरही पहुंचे और व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में जुटे अधिकारी और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान विधायक श्री पाठक और पुलिस अधीक्षक श्री विश्वकर्मा के साथ कलेक्‍टर श्री तिवारी ने हेलीपेड स्‍थल और रोड-शो के मार्ग सहित सभा स्‍थल का भी निरीक्षण किया और संबंधित धिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर विजयराघवगढ़ एसडीएम विवेक गुप्‍ता सहित पुलिस एवं राजस्‍व अधिकारियों कि उपस्थिति थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें