पर्युषण पर्व की शुरुआत से एक दिन पहले ही चोरों ने जैन मंदिर को बनाया निशाना,दोबारा चोरी से बढ़ा जनाआक्रोश, मंदिर की छत से घुसे चोर, सीट तोड़कर दिया वारदात को अंजाम स्कूल वाहन से गिरकर 10 वर्षीय मासूम की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा, द्वारिका स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र था बालक अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों से सहेजा गया 25 करोड़ लीटर से अधिक वर्षा जल आखिर कौन खा रहा सीएसआर की राशि? मूलभूत सुविधाओं को मोहताज क्षेत्रवासी टिकट चेकिंग के दौरान हंगामे का वीडियो हुआ वायरल, मुड़वारा स्टेशन का मामला महीनों से खुला पड़ा नाली का गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत, नगर परिषद के जिम्मेदार कुंभकर्णीय निद्रा में लीन

रीठी अस्पताल में वर्षों से जमे स्वास्थ्य कर्मियों को हटाने की मांग तेज

एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो अस्पताल के सामने धरने पर बैठेंगी जिला पंचायत सदस्य माला मौसी

संदेश जगत कटनी।

कटनी जिले की रीठी तहसील मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वर्षों से एक ही स्थान पर पदस्थ स्वास्थ्य कर्मियों को लेकर अब विरोध तेज हो गया है। जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक 9 की माला मौसी ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार और लापरवाही खत्म करने की मांग को लेकर कटनी कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। माला मौसी का आरोप है कि रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कई स्वास्थ्य कर्मचारी लंबे समय से एक ही जगह पर जमे हुए हैं, जिसके कारण अस्पताल की व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं और आम जनता को बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल के अंदर लगातार लापरवाही की शिकायतें सामने आती रहती हैं, लेकिन जिम्मेदार कर्मचारियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।
*तो होगा आंदोलन*
जिला पंचायत सदस्य ने ज्ञापन में मांग की है कि वर्षों से एक ही स्थान पर कार्यरत कर्मचारियों का तत्काल स्थानांतरण किया जाए, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो सके और अस्पताल की कार्यप्रणाली पारदर्शी बन सके। माला मौसी ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि एक सप्ताह के भीतर संबंधित कर्मचारियों को नहीं हटाया गया, तो वह रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने धरने पर बैठेंगी। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन क्षेत्र की जनता के हित में किया जाएगा और तब तक जारी रहेगा जब तक स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होता। इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है और अब लोगों की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें