पर्युषण पर्व की शुरुआत से एक दिन पहले ही चोरों ने जैन मंदिर को बनाया निशाना,दोबारा चोरी से बढ़ा जनाआक्रोश, मंदिर की छत से घुसे चोर, सीट तोड़कर दिया वारदात को अंजाम स्कूल वाहन से गिरकर 10 वर्षीय मासूम की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा, द्वारिका स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र था बालक अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों से सहेजा गया 25 करोड़ लीटर से अधिक वर्षा जल आखिर कौन खा रहा सीएसआर की राशि? मूलभूत सुविधाओं को मोहताज क्षेत्रवासी टिकट चेकिंग के दौरान हंगामे का वीडियो हुआ वायरल, मुड़वारा स्टेशन का मामला महीनों से खुला पड़ा नाली का गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत, नगर परिषद के जिम्मेदार कुंभकर्णीय निद्रा में लीन

ट्रक और हाइवा की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बड़वारा थानांतर्गत नैगवां पुलिया के पास हुआ हादसा, राहवीर की मदद से पुलिस ने घायलों को ट्रक से सुरक्षित निकाला, पहुंचाया अस्पताल

संदेश जगत कटनी। तेज रफ्तार ट्रक और हाइवा की आमने सामने से भिड़ंत हो गई। बड़वारा थानांतर्गत नैगवां पुलिया के पास हुई इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई तो वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहवीर की सहायता से पुलिस ने ट्रक में फंसे घायलों को बाहर निकलवाया और अस्पताल भेजा। हादसे में काल कवलित हुए युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के संबंध में जो जानकारी प्राप्त हुई है उसके अनुसार बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम नैगवां पुलिया के समीप एक ट्रक और हाईवा में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और ट्रक के अंदर ही फंसे रहे। मौके से गुजर रहे राहगीर ने घटना देखी तो तत्काल सूचना पुलिस को दी। हादसे की खबर मिलते ही बड़वारा थाना प्रभारी केके पटेल अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को ट्रक से निकलवा कर उन्हें तत्काल अस्पताल भेजा। बड़वारा थाना प्रभारी केके पटेल ने बताया की नैगवां पुलिया के समीप ट्रक और हाईवा में टक्कर हुई। इसी बीच वहां से गुजर रहे रोहित रजक नामक राहवीर ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम वहां पर पहुंची और लगभग आधा घंटा रेस्क्यू करने के बाद ट्रक के अंदर फंसे घायल विजयराघवगढ़ निवासी अमित कोल पिता रमेश कोल एवं सीधी निवासी राजा पिता लखपति यादव को बाहर निकलवाया।दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया जहां उन्हें उपचार सुविधा मुहैया कराई गई। पुलिस की तत्परता से दो लोगों की जान बचाई जा सकी। हालाकि हादसे में विजयराघवगढ़ क्षेत्र निवासी राजेंद्र कोल उम्र लगभग 30 वर्ष की मौत हो गई है। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर लिए और आगे की कार्यवाही शुरू की।

अजय त्रिपाठी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें