पर्युषण पर्व की शुरुआत से एक दिन पहले ही चोरों ने जैन मंदिर को बनाया निशाना,दोबारा चोरी से बढ़ा जनाआक्रोश, मंदिर की छत से घुसे चोर, सीट तोड़कर दिया वारदात को अंजाम स्कूल वाहन से गिरकर 10 वर्षीय मासूम की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा, द्वारिका स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र था बालक अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों से सहेजा गया 25 करोड़ लीटर से अधिक वर्षा जल आखिर कौन खा रहा सीएसआर की राशि? मूलभूत सुविधाओं को मोहताज क्षेत्रवासी टिकट चेकिंग के दौरान हंगामे का वीडियो हुआ वायरल, मुड़वारा स्टेशन का मामला महीनों से खुला पड़ा नाली का गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत, नगर परिषद के जिम्मेदार कुंभकर्णीय निद्रा में लीन

कैमोर थाना प्रभारी ने अमरैयापार में लगाई जन चौपाल, पब्लिक से किया संवाद, किया जागरूक

शिक्षा की जगाई अलख, साइबर अपराध से बचने के बताए तरीके, सड़क सुरक्षा के प्रति अनोखे अंदाज में दी समझाइश

संदेश जगत, कटनी। कैमोर थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष शर्मा ने अमरैयापार में जन चौपाल लगा कर लोगों से सीधा संवाद किया और लोगों को जागरूक किया। थाना प्रभारी श्री शर्मा, उपनिरीक्षक दिनेश करोसिया, प्रधान आरक्षक श्री विश्वकर्मा, आरक्षक लालू यादव आदि की टीम के साथ अमरैयापार पहुंचे।

बच्चों को भेजें स्कूल, दें बेहतर भविष्य

सबसे पहले जमुनियापार में उन्होंने लोगों में शिक्षा के प्रति जागरूकता की अलख जगाई और अभिभावकों से अपील की कि वे अपने अपने बच्चों को स्कूल भेजें और बच्चों को बेहतर भविष्य की तरफ अग्रसर करें। जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भी पुलिस ने लोगों को प्रेरित किया। अगले क्रम में अमरैयापार में पुलिस द्वारा साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके लोगों को बताए गए।

हेल्पलाइन नंबर 1930 की दी जानकारी

थाना प्रभारी ने लोगों को बताया कि बदमाश किस तरह से तरह तरह के हथकंडे अपना कर ठगी का शिकार बना लेते हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल पुलिस की मदद कैसे ली जा सकती है। राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्प लाइन नंबर 1930 की मदद लेने की बात भी लोगों को बताई गई।

अनूठे उदाहरण से बताया हेलमेट का महत्व

पुलिस द्वारा लगाई गई चौपाल के दौरान सड़क सुरक्षा के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। थाना प्रभारी आशीष शर्मा द्वारा अनोखे अंदाज में लोगों को जागरूक करते हुए हेलमेट की अनिवार्यता पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग आवश्यक रूप से करें ताकि जीवन सुरक्षित रहे। उन्होंने तरबूज मंगवा कर उसे हेलमेट के अंदर रखा और बताया कि मनुष्य का सिर ठीक इस तरबूज की तरह होता है। इसके बाद उन्होंने हेलमेट को जोर से जमीन में पटका और दिखाया कि तरबूज पूरी तरह सुरक्षित था। वहीं उन्होंने हेलमेट से अलग करके तरबूज को पटका तो तरबूज के परखच्चे उड़ गए। थाना प्रभारी ने इस तरह अनोखे उदाहरण के माध्यम से लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर शरीफ खान पप्पू टेलर पार्षद, वीरेंद्र बैगा पार्षद, पंकज राज, वसीम अंसारी, राजा सेन, सद्दाम खान, फैज अंसारी सहित बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति थी।

अजय त्रिपाठी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें