पर्युषण पर्व की शुरुआत से एक दिन पहले ही चोरों ने जैन मंदिर को बनाया निशाना,दोबारा चोरी से बढ़ा जनाआक्रोश, मंदिर की छत से घुसे चोर, सीट तोड़कर दिया वारदात को अंजाम स्कूल वाहन से गिरकर 10 वर्षीय मासूम की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा, द्वारिका स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र था बालक अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों से सहेजा गया 25 करोड़ लीटर से अधिक वर्षा जल आखिर कौन खा रहा सीएसआर की राशि? मूलभूत सुविधाओं को मोहताज क्षेत्रवासी टिकट चेकिंग के दौरान हंगामे का वीडियो हुआ वायरल, मुड़वारा स्टेशन का मामला महीनों से खुला पड़ा नाली का गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत, नगर परिषद के जिम्मेदार कुंभकर्णीय निद्रा में लीन

कैमोर में साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक, बदमाशों ने लगा दिया चूना

यूपीआई के माध्यम से व्यापारी के खाते से उड़ा दिए 3.14 लाख रुपये, पुलिस कर रही मामले की जांच

संदेश जगत, कटनी। कैमोर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो गया। शातिर साइबर बदमाशों ने युवक के बैंक खाते से लाखों रुपये पार कर दिए। पीड़ित युवक में थाने जा कर मामले की शिकायत किया है, जिसके आधार पर प्रकरण दर्ज कर कैमोर पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है। ऑनलाइन ठगी की वारदात के संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार कैमोर के खलवारा बाजार निवासी विनीत गुप्ता पिता रामप्रसाद गुप्ता उम्र 34 वर्ष को साइबर ठगों ने अपना शिकार बना लिया। विगत 12 अप्रैल की सुबह 10:00 बजे से लेकर 15 अप्रैल की दोपहर 03:00 बजे के बीच बदमाशों ने इस पूरी वारदात को अंजाम दिया जिसकी भनक तक पीड़ित को नहीं लगी। ठगों ने किस्तों में उसके बैंक खाते से कुल 3 लाख 14 हजार रुपये गायब कर दिए। बैंक खाते से पैसे कटने का मैसेज जब युवक को मिला तो उसके पैरों तले से मानो जमीन खिसक गई। जब युवक ने बैंक से संपर्क किया, तब उसे ज्ञात हुआ कि वह साइबर ठगी का शिकार हो गया है। बैंक से विस्तृत जानकारी लेने के बाद पीड़ित युवक यानी विनीत गुप्ता ने कैमोर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात यूपीआई खाताधारक के खिलाफ मामला कायम कर लिया है।कैमोर थाना पुलिस की माने तो मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल की मदद भी ली जा रही है। प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी की यह वारदात किसी अंतरराज्यीय साइबर अपराधियों के गिरोह के द्वारा करने की आशंका व्यक्त की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अजय त्रिपाठी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें