पर्युषण पर्व की शुरुआत से एक दिन पहले ही चोरों ने जैन मंदिर को बनाया निशाना,दोबारा चोरी से बढ़ा जनाआक्रोश, मंदिर की छत से घुसे चोर, सीट तोड़कर दिया वारदात को अंजाम स्कूल वाहन से गिरकर 10 वर्षीय मासूम की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा, द्वारिका स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र था बालक अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों से सहेजा गया 25 करोड़ लीटर से अधिक वर्षा जल आखिर कौन खा रहा सीएसआर की राशि? मूलभूत सुविधाओं को मोहताज क्षेत्रवासी टिकट चेकिंग के दौरान हंगामे का वीडियो हुआ वायरल, मुड़वारा स्टेशन का मामला महीनों से खुला पड़ा नाली का गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत, नगर परिषद के जिम्मेदार कुंभकर्णीय निद्रा में लीन

अतिक्रमण हटाने गए दस्ते से की गाली गलौच और झूमझपटी, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का किया प्रयास

पुलिस ने कर दी कार्यवाही तो चोरी और सीना जोरी की तर्ज पर शिकायत करता फिर रहा एजेंसी संचालक

संदेश जगत विजयराघवगढ़। हाईकोर्ट के आदेशों के परिपालन में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर परिषद के दस्ते के साथ विजयराघवगढ़ निवासी एजेंसी संचालक और उसके पुत्र ने पहले तो गाली गुप्तार करने के साथ ही झूमा झपटी किया और जब पुलिस ने उठाकर कार्यवाही कर दी तो एजेंसी संचालक उल्टा चोर कोतवाल को डांटे की तर्ज पर शिकायत करता फिर रहा है। शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे एजेंसी संचालक द्वारा उत्पात न मचाया जाए इस बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा 151 की कार्यवाही की गई ताकि शांति व्यवस्था कायम रहे। अब यह कार्यवाही एजेंसी संचालक को नागंवार गुजर रही है और अब वह शिकायती आवेदन लेकर अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रहा है। प्रत्यक्ष दर्शियों की मानें तो एजेंसी संचालक ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर दवाब बनाने की कोशिश भी की ताकि अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रभावित हो सके लेकिन थाना प्रभारी की सूझबूझ से एजेंसी संचालक और उसके सहयोगियों की मंशा विफल हो गई। हालाकि नगर परिषद अगर चाहती तो एजेंसी संचालक के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने और दलित समाज के कर्मचारियों के साथ मारपीट करने की शिकायत थाने में दर्ज कराते हुए कार्यवाही की मांग की जा सकती थी लेकिन आमजन और प्रशासन के बीच सामंजस्य बना रहे इस बात को नगर परिषद द्वारा प्राथमिकता दी गई। अब चोरी और सीना जोरी की तर्ज पर झूठी शिकायत करते फिर रहे एजेंसी संचालक के विरुद्ध प्रशासन क्या कदम उठाता है यह देखना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें