पर्युषण पर्व की शुरुआत से एक दिन पहले ही चोरों ने जैन मंदिर को बनाया निशाना,दोबारा चोरी से बढ़ा जनाआक्रोश, मंदिर की छत से घुसे चोर, सीट तोड़कर दिया वारदात को अंजाम स्कूल वाहन से गिरकर 10 वर्षीय मासूम की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा, द्वारिका स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र था बालक अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों से सहेजा गया 25 करोड़ लीटर से अधिक वर्षा जल आखिर कौन खा रहा सीएसआर की राशि? मूलभूत सुविधाओं को मोहताज क्षेत्रवासी टिकट चेकिंग के दौरान हंगामे का वीडियो हुआ वायरल, मुड़वारा स्टेशन का मामला महीनों से खुला पड़ा नाली का गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत, नगर परिषद के जिम्मेदार कुंभकर्णीय निद्रा में लीन

कार की डिक्की में लोड थीं 5 पेटी देशी प्लेन और 2 पेटी गोवा शराब, पुलिस ने की धरपकड़

झिरिया के समीप 39 हजार की अवैध मदिरा सहित दबोचा गया आरोपी, वाहन भी जब्त, हुई कार्यवाही

संदेश जगत कटनी। विजयराघवगढ़ पुलिस द्वारा शराब की खेप सहित आरोपी को पकड़कर उसके विरुद्ध कार्यवाही की गई है। कार क्रमांक एम.पी. 21 जेड.जे. 0141 के माध्यम से शराब की तस्करी हो रही थी। पुलिस द्वारा ग्राम झिरिया के पास वाहन को पकड़ा जिसमें 63 लीटर अवैध शराब लोड थी। शराब की कीमत लगभग 39000 हजार रुपए बताई गई है। ध्यान देने योग्य है कि पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया व अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक रीतेश शर्मा की पुलिस टीम ने रेड कार्यवाही करते हुये आरोपी के कब्जे से अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त किया और आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज कर कार्यवाही की। थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शर्मा द्वारा बताया गया कि पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा लगातार नशीले पदार्थ बेचने वालों के विरूद्ध कार्यवाही कर नशा पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया जाता रहा है। इन्हीं आदेशों के परिपालन में सोमवार को विजयराघवगढ़ की पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही को अंजाम दिया गया। थाना क्षेत्र के ग्राम झिरिया मोड़ तालाब के पास एक संदिग्ध कार को रोककर पुलिस द्वारा चेक किया गया जिस दौरान कार की डिक्की में खाकी रंग के 07 कार्टून रखे मिले। 05 कार्टून पेटी में देशी प्लेन शराब कीमती करीबन 25000 रुपये एवं 02 पेटी में अंग्रेजी गोवा शराब कीमती करीबन 14000 रुपये पाई गई। कुल 63 शराब पुलिस ने जब्त किया जिसकी कीमत 39000 रूपये है। कार चालक से पूछताछ में उसने अपना नाम, पता आजाद चौक विजयराघवगढ़ निवासी रफीक अहमद उर्फ सोनू होना बताया। मौके पर उक्त शराब एवं कार को जब्त करने के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसके विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रीतेश शर्मा, सउनि जयराम साकेत, आरक्षक पप्पू प्रजापति, आरक्षक चालक मज्जू कोल, मुखबिर एवं स्वतंत्र साक्षियों की एवं मुखबिर की मुख्य भूमिका रही।

अजय त्रिपाठी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें