पर्युषण पर्व की शुरुआत से एक दिन पहले ही चोरों ने जैन मंदिर को बनाया निशाना,दोबारा चोरी से बढ़ा जनाआक्रोश, मंदिर की छत से घुसे चोर, सीट तोड़कर दिया वारदात को अंजाम स्कूल वाहन से गिरकर 10 वर्षीय मासूम की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा, द्वारिका स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र था बालक अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों से सहेजा गया 25 करोड़ लीटर से अधिक वर्षा जल आखिर कौन खा रहा सीएसआर की राशि? मूलभूत सुविधाओं को मोहताज क्षेत्रवासी टिकट चेकिंग के दौरान हंगामे का वीडियो हुआ वायरल, मुड़वारा स्टेशन का मामला महीनों से खुला पड़ा नाली का गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत, नगर परिषद के जिम्मेदार कुंभकर्णीय निद्रा में लीन

सिविल अस्पताल विजयराघवगढ़ में मनाया गया विश्व क्षय दिवस, लोगों को किया जागरूक

टीबी मुक्त भारत बनाने की दिशा में चलाया जा रहा अभियान, मरीजों को किया गया खाद्यान्न का वितरण

संदेश जगत कटनी। 24 मार्च 2026 मंगलवार को विश्व क्षय दिवस होने के उपलक्ष्य में सिविल अस्पताल विजयराघवगढ़ में विश्व क्षय दिवस मनाया गया। सिविल अस्पताल विजयराघवगढ़ और अदाणी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में टीबी मरीजों को 559 पैकेट खाद्यान्न का वितरण किया गया। बीएमओ डॉक्टर विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से टीबी की रोकथाम, पहचान एवं उपचार तथा इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने के कई प्रयास किए जा रहे हैं। टीबी मुक्त भारत की दिशा में प्रगति को तेज करने के लिए, सरकार ने दिसंबर 2024 में 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 347 उच्च प्राथमिकता वाले जिलों में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान प्रारंभ किया था। इस अभियान से प्राप्त गति को आगे बढ़ाते हुए आज सिविल अस्पताल विजयराघवगढ़ एवं अदाणी फाउंडेशन के द्वारा टीबी मरीजों को खाद्यान वितरण किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष सुधा कोल, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश्वरी दुबे, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विनोद कुमार, अदाणी फाउंडेशन से पंकज द्विवेदी, अमित सोनी, विशाल पटेल, पारस पटेल, नरेन्द्र चौरसिया, स्वास्थ्य विभाग से कृष्ण बहादुर सिंह, हडसन स्मिथ एवं समस्त स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थिति थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें