पर्युषण पर्व की शुरुआत से एक दिन पहले ही चोरों ने जैन मंदिर को बनाया निशाना,दोबारा चोरी से बढ़ा जनाआक्रोश, मंदिर की छत से घुसे चोर, सीट तोड़कर दिया वारदात को अंजाम स्कूल वाहन से गिरकर 10 वर्षीय मासूम की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा, द्वारिका स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र था बालक अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों से सहेजा गया 25 करोड़ लीटर से अधिक वर्षा जल आखिर कौन खा रहा सीएसआर की राशि? मूलभूत सुविधाओं को मोहताज क्षेत्रवासी टिकट चेकिंग के दौरान हंगामे का वीडियो हुआ वायरल, मुड़वारा स्टेशन का मामला महीनों से खुला पड़ा नाली का गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत, नगर परिषद के जिम्मेदार कुंभकर्णीय निद्रा में लीन

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस-2026 पर अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम बडा़री में किया बृहद वृक्षारोपण

छात्र छात्राओं को बताया गया पर्यावरण का महत्व, जैवविविधता, मियाबाकी पद्धति, आग से जंगल को बचाने जैंसे महत्वपूर्ण विषयों से कराया अवगत

संदेश जगत कैमोर। अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के उपलक्ष्य में अदाणी फाउंडेशन के तत्वावधान में अदाणी सीमेंट बिजनेस कैमोर एवं अमेहटा सीमेंट वर्क्स के अधिकारीगण, वन परिक्षेत्र विजयराघवगढ़ के डिप्टी रेंजर व स्टाफ, एसीसी व डीएवी स्कूल के छात्र छात्राओं एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने ग्राम पंचायत बडा़री में नवनिर्मित अदाणी वन में बृहद पौधरोपण किया। स्कूली छात्र छात्राओं को अदाणी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों एवं वन विभाग के अधिकारियों ने पौधरोपण के महत्व, जैवविविधता, मियाबाकी पद्धति, आग से जंगल को बचाने जैंसे महत्वपूर्ण विषयों के बारे में समझाया, बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ पौधरोपण किया। इसके उपरांत पूर्व में तैयार अदाणी वन का भ्रमण भी बच्चों ने किया जहां उन्हें पौधों के विकास, देखभाल और विभिन्न प्रजातियों के पौधों का अवलोकन कराया गया। गौरतलब है, कि अदाणी फाउंडेशन द्वारा ग्राम पंचायत बडा़री में लगभग 1 एकड़ भूमि पर मियावाकी पद्धति से आज लगभग 3500 पौधे लगाये जा रहे हैं। इसके पूर्व 2 अलग साइट्स पर लगभग 2 एकड़ भूमि पर दो सघन पौधरोपण अदाणी फाउंडेशन द्वारा किए गये थे। मियाबाकी पद्धति से विलुप्त हो रही पौधों की प्रजाति एवं औषधीय पौधे इन‌ वनों में लगाये जा रहे हैं। ग्राम बडा़री में तीसरा अदाणी वन लगाने पर लगभग कुल 18000 पौधे लग जायेंगे, विलुप्त हो रही पौधों की प्रजाति को लगाने पर जैव विविधता से आसपास के क्षेत्र में भी इनका विस्तार होगा। अदाणी फाउंडेशन द्वारा ग्राम पंचायत बडा़री के साथ अनुबंध करके यह पौधरोपण किया जा रहा है, पौधों की सुरक्षा हेतु चारों तरफ तार फेंसिंग, सिंचाई के लिए बोरवेल सबमर्सिबल पंप, स्प्रिंकलर की व्यवस्था की जाती है, इन वनों में जैविक खाद का इस्तेमाल होता है, 3 बर्ष तक पौधे की सुरक्षा एवं देखभाल के लिए केयरटेकर नियुक्त की व्यवस्था है और 3 वर्ष के पश्चात यह वन पूर्ण रूप से तैयार करके अदाणी फाउंडेशन द्वारा ग्राम पंचायत को सौंप दिया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर अदाणी सीमेंट बिजनेस कैमोर सीमेंट वर्क्स के चीफ प्लांट मैनेजर अतुल दत्ता, अमेहटा सीमेंट वर्क्स के प्लांट हैड मोहन सिंह राठौर, सेफ्टी हैड अनुनय तिवारी, प्रोडक्शन हैड सपन रॉय, डिप्टी रेंजर विजयराघवगढ़ श्री काछी, सी.एस.आर. क्लस्टर हैड ऐनेट एफ विश्वास, वन विभाग व अदाणी फाउंडेशन की समस्त टीम ने स्कूली बच्चों के साथ मिलकर वृहद पौधरोपण किया। ग्राम पंचायत बडा़री के जन प्रतिनिधियों ने अदाणी फाउंडेशन को उनके गांव में तीन एकड़ भूमि पर सघन पौधरोपण करने हेतु आभार प्रकट किया।

अजय त्रिपाठी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें