पर्युषण पर्व की शुरुआत से एक दिन पहले ही चोरों ने जैन मंदिर को बनाया निशाना,दोबारा चोरी से बढ़ा जनाआक्रोश, मंदिर की छत से घुसे चोर, सीट तोड़कर दिया वारदात को अंजाम स्कूल वाहन से गिरकर 10 वर्षीय मासूम की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा, द्वारिका स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र था बालक अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों से सहेजा गया 25 करोड़ लीटर से अधिक वर्षा जल आखिर कौन खा रहा सीएसआर की राशि? मूलभूत सुविधाओं को मोहताज क्षेत्रवासी टिकट चेकिंग के दौरान हंगामे का वीडियो हुआ वायरल, मुड़वारा स्टेशन का मामला महीनों से खुला पड़ा नाली का गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत, नगर परिषद के जिम्मेदार कुंभकर्णीय निद्रा में लीन

विजयराघवगढ़ विधायक कार्यालय में आयोजित हुआ पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग

विषय वक्ताओं द्वारा कार्यकर्ताओं को किया गया प्रशिक्षित, 8 सत्रों में संपन्न हुआ वर्ग

 

संदेश जगत कटनी। विजयराघवगढ़ भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देशन में, भाजपा जिला प्रभारी सुजीत जैन, जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन एवं विधायक संजय सतेंद्र पाठक के मार्गदर्शन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग 21 मार्च को सुबह 11:00 बजे से आयोजित हुआ। विजयराघवगढ़ मंडल के लिए विधायक कार्यालय में वर्ग आयोजित किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में विषय वक्ताओं द्वारा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। यह वर्ग 8 सत्रों में संपन्न हुआ। सत्र में सुबह 9:30 बजे से पंजीयन का कार्य संगठन एप के माध्यम से अशोक वंशकार, हरि साहू, हर्ष नामदेव, गब्बू गुप्ता, दीपक कच्छवाह आदि द्वारा शुरू किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन करके अतिथियों द्वारा उदघाटन सत्र प्रारंभ किया गया। प्रथम सत्र(विषय सत्र) में वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन थे। अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद शुक्ला ने की। प्रशिक्षण महाभियान का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं में अनुशासन, विचारधारा एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देना था। हर विषय सत्र में अलग अलग अध्यक्षों ने जिम्मेदारी का निर्वहन किया। प्रशिक्षण महाभियान में वक्ताओं द्वारा भाजपा का इतिहास, वैचारिक अधिष्ठान, कार्य पद्धति, कार्य विस्तार, बूथ प्रबंधन एवं मन की बात, सोशल मीडिया, ए.आई, नमो एप्प, संगठन एप्प, अंत्योदय से संतृप्ति (केन्द्र सरकार की उपलब्धियां), प्रदेश सरकार की उपलब्धियां आदि पर प्रकाश डाला गया। उद्घाटन सत्र मे संपूर्ण वंदे मातरम, प्रत्येक सत्र में वर्ग गीत, समापन सत्र में राष्ट्रगान हुआ।प्रशिक्षण महाभियान में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, जिला महामंत्री मनीष देव मिश्रा, मंडल अध्यक्ष श्रीराम सोनी, जिला उपाध्यक्ष अंकिता तिवारी,प्रदेश उपाध्यक्ष पिछडा वर्ग मोर्चा सुरेश सोनी, पूर्व जिला महामंत्री उदय राज सिंह चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष जयवंत सिंह चौहान, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती राजेश्वरी दुबे, नियंत्रक आशुतोष सराफ, जनभागीदारी अध्यक्ष बलराम दास गुप्ता, श्रवण बागरी, नगर परिषद उपाध्यक्ष हरिओम बर्मन, मंडल की समस्त कार्यकारिणी एवं सदस्य गण, समस्त शक्ति केंद्रों के प्रभारी एवं पंच परमेश्वर, सभी बूथों के अध्यक्ष, मंडल में निवासरत समस्त जिला पदाधिकारी, समस्त पूर्व मंडल अध्यक्ष गण एवं वरिष्ठ भाजपाजन, समस्त भाजपा के जनप्रतिनिधिगण, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच, सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं संयोजकगण, कार्यकर्ताओं की उपस्थिति थी। संचालन अनिल पटेल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें