पर्युषण पर्व की शुरुआत से एक दिन पहले ही चोरों ने जैन मंदिर को बनाया निशाना,दोबारा चोरी से बढ़ा जनाआक्रोश, मंदिर की छत से घुसे चोर, सीट तोड़कर दिया वारदात को अंजाम स्कूल वाहन से गिरकर 10 वर्षीय मासूम की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा, द्वारिका स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र था बालक अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों से सहेजा गया 25 करोड़ लीटर से अधिक वर्षा जल आखिर कौन खा रहा सीएसआर की राशि? मूलभूत सुविधाओं को मोहताज क्षेत्रवासी टिकट चेकिंग के दौरान हंगामे का वीडियो हुआ वायरल, मुड़वारा स्टेशन का मामला महीनों से खुला पड़ा नाली का गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत, नगर परिषद के जिम्मेदार कुंभकर्णीय निद्रा में लीन

ईंट फैक्ट्री में काम के दौरान भारी भरकम मशीन की चपेट में आया श्रमिक, अस्पताल में हुई मौत

माधव नगर थाना अंतर्गत झिंझरी चौकी क्षेत्र के गुलवारा की घटना

संदेश जगत कटनी। ईंट फैक्ट्री में काम करने के दौरान एक श्रमिक भारी भरकम मशीन की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में श्रमिक को अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी सांसें थम गईं। घटना माधव नगर थाना अंतर्गत झिंझरी चौकी क्षेत्र के गुलवारा में संचालित ईट फैक्ट्री में घटित हुई। यहां मजदूरी कर रहे ग्राम चरगवां, स्लीमनाबाद निवासी सतीश पिता संतोष कुशवाहा उम्र 27 वर्ष हादसे का शिकार हो गया। जानकारी अनुसार काम करने के दौरान ही यहां लगी भारी भरकम ईट बनाने की मशीन अचानक पलट गई जिसकी चपेट में आने से श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद अन्य श्रमिकों की सहायता से घायल युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान ही श्रमिक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा आदि की कार्यवाही पूरी करने के साथ ही शव को पीएम के लिए भेज दिया और घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। जिला अस्पताल पीएम हाउस भेजा और घटना को जांच में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें