पर्युषण पर्व की शुरुआत से एक दिन पहले ही चोरों ने जैन मंदिर को बनाया निशाना,दोबारा चोरी से बढ़ा जनाआक्रोश, मंदिर की छत से घुसे चोर, सीट तोड़कर दिया वारदात को अंजाम स्कूल वाहन से गिरकर 10 वर्षीय मासूम की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा, द्वारिका स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र था बालक अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों से सहेजा गया 25 करोड़ लीटर से अधिक वर्षा जल आखिर कौन खा रहा सीएसआर की राशि? मूलभूत सुविधाओं को मोहताज क्षेत्रवासी टिकट चेकिंग के दौरान हंगामे का वीडियो हुआ वायरल, मुड़वारा स्टेशन का मामला महीनों से खुला पड़ा नाली का गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत, नगर परिषद के जिम्मेदार कुंभकर्णीय निद्रा में लीन

रीठी में सामूहिक उपनयन संस्कार 20 मार्च को

श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित होगा कार्यक्रम, तैयारियां जोरों पर

 

संदेश जगत रीठी। जिला ब्राह्मण समाज के मार्गदर्शन में तहसील ब्राह्मण समाज रीठी द्वारा आगामी 20 मार्च को 22 वां सामूहिक उपनयन संस्कार श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित किया गया है। उक्त संबंध में जानकारी देते हुए जिला संगठन मंत्री विपिन तिवारी ने बताया कि 21 वर्ष से यह आयोजन यहां लगातार जारी है, जिसमें लगभग 500 से अधिक ब्राह्मण बालकों का संस्कार कराया जा चुका है। बताया गया कि यह आयोजन पूर्णता निशुल्क रहता है जो भी माता-पिता अपने बच्चों का संस्कार करना चाहते हैं वह 10 मार्च तक श्रीराम जानकी मंदिर के पुजारी पंडित रामकेत शास्त्री जी या पदाधिकारियों से संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकते हैं। आगामी 20 मार्च को रीठी के श्रीराम जानकी मंदिर प्रांगण में धूमधाम व उत्साह के साथ उपनयन संस्कार का कार्यक्रम संपन्न होगा। समाज के पुष्पेंद्र मिश्रा, शिवाकांत मिश्रा, दिनेश दुबे, किशन मिश्रा, नरेश पांडे, सुशील पाठक, संतोष दुबे, प्रभु नारायण दुबे, प्रणय मिश्रा, आनंद चौबे ने आयोजन को सफल बनाने अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें