पर्युषण पर्व की शुरुआत से एक दिन पहले ही चोरों ने जैन मंदिर को बनाया निशाना,दोबारा चोरी से बढ़ा जनाआक्रोश, मंदिर की छत से घुसे चोर, सीट तोड़कर दिया वारदात को अंजाम स्कूल वाहन से गिरकर 10 वर्षीय मासूम की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा, द्वारिका स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र था बालक अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों से सहेजा गया 25 करोड़ लीटर से अधिक वर्षा जल आखिर कौन खा रहा सीएसआर की राशि? मूलभूत सुविधाओं को मोहताज क्षेत्रवासी टिकट चेकिंग के दौरान हंगामे का वीडियो हुआ वायरल, मुड़वारा स्टेशन का मामला महीनों से खुला पड़ा नाली का गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत, नगर परिषद के जिम्मेदार कुंभकर्णीय निद्रा में लीन

स्कूल वाहन से गिरकर 10 वर्षीय मासूम की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा, द्वारिका स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र था बालक

स्कूल वाहन से गिरकर 10 वर्षीय मासूम की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा, द्वारिका स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र था बालक

घटना से पनपा आक्रोश, परिजनों और ग्रामीणों ने आजाद चौक में शव रखकर किया प्रदर्शन, देर तक थमी रही वाहनों की आवाजाही

संदेश जगत कटनी। स्कूल वाहन से गिरकर एक 10 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नदीपार में शराब दुकान के समीप की है। जानकारी जो प्राप्त हुई है उसके अनुसार ग्राम टीकर निवासी जीत यादव पिता दिनेश यादव, उम्र 10 वर्ष, विजयराघवगढ़ में संचालित द्वारिका स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र था। रोज की तरह जीत यादव स्कूल वाहन क्रमांक एमपी 66 टी 2275 में सवार हो कर विद्यालय जा रहा था। जब स्कूल वाहन विजयराघवगढ़ नदीपार स्थित शराब दुकान के समीप मोड़ से गुजर रहा था तभी अचानक वाहन का दरवाजा खुल गया जिस दौरान बालक नीचे गिर गया। घटना का शिकार हुए मासूम को गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद बालक के शव को सिविल अस्पताल विजयराघवगढ़ में छोड़कर वाहन चालक भाग निकला। वहीं घटना की खबर लगने पर परिजन और ग्रामीण विजयराघवगढ़ पहुंच गए जिसके बाद माहौल गमगीन हो गया। घटना से मृतक के स्वजनों सहित ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया और लोगों ने बालक के शव को रखकर चक्का जाम कर दिया। मृतक के स्वजनों का कहना था कि स्कूल प्रबंधन द्वारा सहानुभूति दिखाने की बजाय अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने का काम किया गया। स्कूल में संलग्न वाहन मानकों को तय करते हैं या नहीं इसकी जांच पड़ताल किए बगैर ही बच्चों को लाने ले जाने का जिम्मा दे दिया जाता है। अगर वाहन का दरवाजा लॉक होता तो शायद अनहोनी टल जाती। दूसरी बात यह कि वाहन में परिचालक भी नहीं रहता। इसके अलावा लापरवाही पूर्वक बच्चों को ठूंस ठूंस कर वाहन में भरा जाता है जिसके सम्बन्ध में भी प्रशासन या स्कूल प्रबंधन ध्यान देना मुनासिब नहीं समझता। मृतक के वारसानों को उचित मुआवजा देने, स्कूल प्रबंधन और घटना कारित करने वाले वाहन और चालक के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग को लेकर विजयराघवगढ़ के आजाद चौक में प्रदर्शन किया गया। मौके पर एसडीएम विवेक गुप्ता, तहसीलदार, एसडीओपी वीरेंद्र धार्वे, टीआई अभिषेक चौबे सहित विजयराघवगढ़, कैमोर, बरही, कुठला, माधवनगर आदि थानों से पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। हादसे की जानकारी लगने पर एडीएम नीलांबर मिश्रा और एडिशनल एसपी श्री मौर्य भी विजयराघवगढ़ पहुंचे और मृत बालक के परिजनों से मुलाकात की। काफी देर तक तक प्रदर्शन जारी रहा और अंततः पुलिस प्रशासन की समझाइश के बाद परिजनों का गुस्सा शांत हुआ जिसके बाद आगे की कार्यवाही पूरी की गई। शासकीय अस्पताल विजय राघवगढ़ की तरफ से मृतक के परिवार जनों को बीएमओ डॉक्टर विनोद कुमार के द्वारा 20000 रुपए की सहायता राशि प्रदाय की गई। प्रशासन द्वारा जांच के बाद क्या कार्यवाही की जाएगी यह देखना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें