पर्युषण पर्व की शुरुआत से एक दिन पहले ही चोरों ने जैन मंदिर को बनाया निशाना,दोबारा चोरी से बढ़ा जनाआक्रोश, मंदिर की छत से घुसे चोर, सीट तोड़कर दिया वारदात को अंजाम स्कूल वाहन से गिरकर 10 वर्षीय मासूम की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा, द्वारिका स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र था बालक अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों से सहेजा गया 25 करोड़ लीटर से अधिक वर्षा जल आखिर कौन खा रहा सीएसआर की राशि? मूलभूत सुविधाओं को मोहताज क्षेत्रवासी टिकट चेकिंग के दौरान हंगामे का वीडियो हुआ वायरल, मुड़वारा स्टेशन का मामला महीनों से खुला पड़ा नाली का गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत, नगर परिषद के जिम्मेदार कुंभकर्णीय निद्रा में लीन

पर्युषण पर्व की शुरुआत से एक दिन पहले ही चोरों ने जैन मंदिर को बनाया निशाना,दोबारा चोरी से बढ़ा जनाआक्रोश, मंदिर की छत से घुसे चोर, सीट तोड़कर दिया वारदात को अंजाम

पर्युषण पर्व की शुरुआत से एक दिन पहले ही चोरों ने जैन मंदिर को बनाया निशाना,दोबारा चोरी से बढ़ा जनाआक्रोश, मंदिर की छत से घुसे चोर, सीट तोड़कर दिया वारदात को अंजाम

अष्टधातु से निर्मित छत्र सहित कीमती सामान पार, सीसीटीवी फुटेज, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम और खोजी श्वान की मदद से चोरों को ढूंढने में जुटी पुलिस

संदेश जगत कटनी/रीठी। रीठी थाना क्षेत्र में इन दिनों चोर धार्मिक स्थलों को अपना निशाना बनाने लगे हैं। ऐंसा ही एक ताजा मामला सोमवार – मंगलवार की दरमियानी रात को सामने आया जहां चोरों ने रीठी थानांतर्गत सलैया पुलिस चौकी के बड़गांव स्थित श्री तारण तरण दिगम्बर जैन मंदिर में छत के रास्ते से घुसकर तोडफ़ोड़ करते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बारे में स्थानीय समाजजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि चोरों ने छत के ऊपर लगी एलवेस्टर सीट को तोड़ते हुए मंदिर में प्रवेश किया और अंदर दान पेटी को क्षतिग्रस्त करते हुए दानपेटी का लाक तोड़कर दानराशि, छत्र सहित मंदिर में रखी अन्य कीमती सामग्री को भी पार कर दिया है। घटना की सूचना मंदिर समिति ने सुबह सलैया पुलिस चौकी एवं रीठी थाना प्रभारी को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पर्व शुरू होने से एक दिन पहले हुई चोरी
समाजजनों ने बताया कि बुधवार 16 सितम्बर से जैन धर्म के अति पावन आत्मशुद्धि के पर्व राज पर्युषण पर्व की  शुरुआत होनी है जिसकी तैयारियां चल रहीं थीं, पर्युषण पर्व प्रारंभ होने से एक दिन पहले ही मंदिर में इस तरह की घटना से लोगों की आस्था को चोट पहुंची है।आक्रोशित समाजजनों ने बताया कि इसी मंदिर में विगत तीन वर्ष पूर्व 7 दिसंबर को भी इसी तरह चोरी की घटना हुई थी लेकिन आज दिनांक तक पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम रही है।
खोजी श्वान और फिंगर प्रिंट से मिल सकता है अहम सुराग
चोरी की घटना के निरीक्षण के दौरान पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जिले से फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट एवं खोजी श्वान की टीम की मदद लेकर अहम सुराग एकत्रित किए हैं। खोजी श्वान और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने मंदिर के अंदर और आसपास के अहम सबूत इकट्ठे किए हैं वहीं पुलिस ने बताया है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। जैन मंदिर में हुई चोरी की घटना ने पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें