पर्युषण पर्व की शुरुआत से एक दिन पहले ही चोरों ने जैन मंदिर को बनाया निशाना,दोबारा चोरी से बढ़ा जनाआक्रोश, मंदिर की छत से घुसे चोर, सीट तोड़कर दिया वारदात को अंजाम स्कूल वाहन से गिरकर 10 वर्षीय मासूम की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा, द्वारिका स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र था बालक अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों से सहेजा गया 25 करोड़ लीटर से अधिक वर्षा जल आखिर कौन खा रहा सीएसआर की राशि? मूलभूत सुविधाओं को मोहताज क्षेत्रवासी टिकट चेकिंग के दौरान हंगामे का वीडियो हुआ वायरल, मुड़वारा स्टेशन का मामला महीनों से खुला पड़ा नाली का गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत, नगर परिषद के जिम्मेदार कुंभकर्णीय निद्रा में लीन

9 अगस्त को बागेश्वर धाम से नीलकंठेश्वर धाम तक निकलेगी विशाल कांवड़ यात्रा, उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब

9 अगस्त को बागेश्वर धाम से नीलकंठेश्वर धाम तक निकलेगी विशाल कांवड़ यात्रा, उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब

गूंजेंगे हर हर महादेव के जयकारे, पूजा अर्चना के बाद भंडारे का होगा आयोजन

संदेश जगत कटनी। पवित्र श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना का क्रम अनवरत जारी है। शिवालयों, घरों में शिवार्चन हो रहे हैं। विजयराघवगढ़ क्षेत्र के ग्राम पड़खुरी सलैया स्थित प्रसिद्ध नील कंठेश्वर धाम में विविध धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। इसी क्रम में बागेश्वर धाम से नीलकंठेश्वर धाम सलैया पड़ खुरी तक विशाल कांवड़ यात्रा 9 अगस्त को निकाली जाएगी। भगवान भोलेनाथ की भक्ति में समूचा क्षेत्र सराबोर रहेगा उर हर हर महादेव के जयकारे गुंजायमान होंगे। बाबू रंजन ग्रोवर ने आयोजन से पूर्व बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से आशीर्वाद लिया और कार्यक्रम के संबंध में अवगत कराया। उल्लेखनीय है कि इस कांवड़ यात्रा में जिले भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। भगवान भोलेनाथ के प्रसिद्ध मंदिर नील कंठेश्वर धाम में श्रद्धा का सैलाब उमड़ेगा। यहां कांवड़ यात्रा के समापन उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन भी होगा। बाबू रंजन ग्रोवर, उनके परिवार और समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि इस धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित करें। बताने योग्य है कि नील कंठेश्वर धाम ने वर्ष भर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें