
संदेश जगत कटनी। भारत सरकार के संयुक्त सचिव भारत सरकार दिल्ली से फूलचंद प्रसाद, संयुक्त संचालक डी पी ई भोपाल, एडीपीसी धनश्री जैन सहित जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि की संयुक्त टीम पहुंची कैमोर और किया कैमोर के पीएम श्री स्कूल का औचक निरीक्षण। इस दौरे का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सिद्धांतों में लागू करने वाले इस मॉडल स्कूलों में चल रही गतिविधियों की समीक्षा करना था।निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया,, उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों,, स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, और मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही साथ उपस्थित विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया और उनकी पढ़ाई के स्तर को भी परखा। समीक्षा के दौरान संयुक्त सचिव ने इस बात पर जोर दिया कि प्रत्येक बच्चे की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना हम सब की जिम्मेदारी है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे । उन्होंने अध्यापकों की उपस्थिति रजिस्टर की भी जांच की और आवश्यक निर्देश भी दिए।
रिपोर्ट: श्याम गुप्ता (कैमोर)









