आंखों से काजल चुराने की तर्ज पर टेंट का सामान चोरी करते थे शातिर माइंड सगे भाई


ढीमरखेड़ा पुलिस ने दो आरोपी को दबोचा, तीसरे की तलाश जारी,चोरी का समान हुआ बरामद, पानउमरिया में भी की थी चोरी

संदेश जगत कटनी। टेंट का समान चोरी करने वाले दो आरोपियों को ढीमरखेड़ा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि तीसरा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया व एसडीओपी श्रीमति आंकाक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी ढीमरखेडा अभिषेक चौबे के नेतृत्व में ढीमरखेड़ा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे ने बताया कि 19 फरवरी 2026 को प्रार्थी अनिल पटेल पिता लक्ष्मी पटेल उम्र 32 साल, निवासी ग्राम ढीमरखेडा जिला कटनी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 13 फरवरी 2026 की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों द्वारा सूरदास आश्रम ग्राम पोडीकला में लगे उसके टेंट से लगभग 3 लाख 50 हजार रुपए कीमती मशीनें चोरी कर ली गई हैं। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर अपराध पुलिस द्वारा अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था और अज्ञात आरोपी व मशरूका की तलाश पतासाजी शुरू की गई थी। इसी बीच 20 फरवरी को संदेह के आधार पर जो मनीष कुर्मी पिता मुकेश कुर्मी उम्र 25 साल, निवासी ग्राम महनेर को महनेर में ही पहाड़ी पर बने खंडहर मकान से पकड़ा गया और उससे पूछताछ की गई जिस दौरान उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक मोबाईल फोन, माईक स्टेण्ड एवं एम्पलीफायर जब्त किया गया। इसी प्रकार आरोपी परदेशी पिता कमलेश कोल उम्र 22 साल निवासी ग्राम उमरियापान को भी कुदवारी मोहल्ला उमरियापान से पुलिस ने पकड़ कर पूछताछ की जिसमें उसने भी अपराध करना कुबूल कर लिया। परदेशी कोल के कब्जे से हैडआपटर मशीन, डीडी 3 डिजटल मशीन, दो केबल हरेलाल रंग, एक मिक्सर मशीन स्टूडियो मास्ट, एक अन्य मिक्स मशीन 182, स्टूडियो मास्टर एक मास प्लेट मशीन, एक ऑडियो मेकर मशीन आदि समान जब्त किया गया। आरोपीयों के द्वारा थाना पान उमरिया क्षेत्र में भी चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है। आरोपियों से साउंड सिस्टम कुल कीमती 3,50,000/- जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया है, जबकि एक आरोपी गोलू कुर्मी फरार है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे, उनि सुरेश चौधरी, प्र आर दीपक श्रीवास, आर. पंकज सिंह, आर. अजय धुर्वे, आर. देवेन्द्र अहिरवार, आर कमोद कोल आदि की सक्रिय भूमिका थी।

Leave a Comment

और पढ़ें