श्री विश्वंभर प्रसाद मिश्रा जी (भाऊ) का निधन

संदेश जगत कटनी। विजयराघवगढ़ निवासी भाजपा के जिला महामंत्री मनीष देव मिश्रा जी के दादा श्री विश्वंभर प्रसाद जी मिश्रा का आज शाम यानी शुक्रवार को देवलोक गमन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे जिनका इलाज चल रहा था लेकिन इसी बीच उन्होंने अपने निवास में ही अंतिम सांस ले लिया। श्री मिश्रा को लोग भाऊ के नाम से जानते थे। उनके देहावसान से परिवार में ही नहीं समूचे विजयराघवगढ़ में शोक की लहर है। बताने योग्य है कि परम पद को प्राप्त कर चुके श्री मिश्रा(भाऊ) वन विभाग में रेंजर के पद कर लम्बे समय तक सेवा देने उपरांत सेवा निवृत्ति के पश्चात अपने परिवार के साथ विजयराघवगढ़ आवास में निवास करते थे। उनकी आयु लगभग 98 वर्ष थी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें एवं परिवार को गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।









