पर्युषण पर्व की शुरुआत से एक दिन पहले ही चोरों ने जैन मंदिर को बनाया निशाना,दोबारा चोरी से बढ़ा जनाआक्रोश, मंदिर की छत से घुसे चोर, सीट तोड़कर दिया वारदात को अंजाम स्कूल वाहन से गिरकर 10 वर्षीय मासूम की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा, द्वारिका स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र था बालक अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों से सहेजा गया 25 करोड़ लीटर से अधिक वर्षा जल आखिर कौन खा रहा सीएसआर की राशि? मूलभूत सुविधाओं को मोहताज क्षेत्रवासी टिकट चेकिंग के दौरान हंगामे का वीडियो हुआ वायरल, मुड़वारा स्टेशन का मामला महीनों से खुला पड़ा नाली का गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत, नगर परिषद के जिम्मेदार कुंभकर्णीय निद्रा में लीन

पहले मकान बनाने में खड़ा किया रोड़ा, फिर महिला और उसके परिवार से की मारपीट, दी धमकी

पहले मकान बनाने में खड़ा किया रोड़ा, फिर महिला और उसके परिवार से की मारपीट, दी धमकी

पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर लगाए पक्षपात करने के आरोप, कहा शिकायत के मुताबिक नहीं लिखी गई रिपोर्ट

संदेश जगत कटनी। निजी भूमि पर मकान निर्माण करा रही महिला और उसके परिवार के साथ गांव के ही दबंगों द्वारा मारपीट की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित पक्ष द्वारा मामले की शिकायत थाने में की गई लेकिन आरोप हैं कि पुलिस द्वारा फरियादियों को थाने में देर तक बैठाए रखा और काफी हुज्जत के बाद रिपोर्ट लिखी गई। मामला कैमोर थाना क्षेत्र के ग्राम चरी का है। अंजू बाई बर्मन पति सुरेश प्रसाद बर्मन ने बताया कि उसके पति लकवा से ग्रसित हैं। उसकी निजी भूमि पर बना पुराना मकान ढह गया था जिसके स्थान पर महिला और उसका परिवार नया मकान निर्माण करा रहे थे। महिला ने बताया कि इससे पूर्व उन्होंने जमीन की नाप जोख भी करा लिया था और अपनी हद पर ही मकान का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। पीड़ित पक्ष द्वारा बताया गया कि गांव के ही रामकुमार बर्मन, रामपाल बर्मन और गणेशा बर्मन ने मौके पर पहुंचकर पहले तो मकान के निर्माण पर जबरन रोक लगाने की कोशिश की और उसके बाद गाली गुप्तार करते हुए अंजू बाई बर्मन पति सुरेश प्रसाद बर्मन के साथ मारपीट करने लगे। जब महिला की पुत्री खुशबू बर्मन पिता सुरेश बर्मन, पूनम बर्मन और पुत्र सुनील बर्मन बीच बचाव करने पहुंचे तो उक्त लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब वे शिकायत लेकर कैमोर थाने पहुंचे तो पुलिस द्वारा पहले तो रिपोर्ट लिखने में आनाकानी की गई और काफी देर के बाद गाहे बगाहे एफआईआर दर्ज भी की गई तो पुलिस ने अपने मनमुताबिक रिपोर्ट लिख कर खाना पूर्ति कर दिया। यह भी आरोप हैं कि पुलिस द्वारा आरोपियों का पक्ष लेकर पीड़ित पक्ष पर समझौता करने का दवाब बनाया गया और मना करने पर काउंटर मामला दर्ज किया गया। अब पीड़ित महिला और उसकी बेटियां न्याय की आश लेकर भटक रही हैं। पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक के पास जाकर न्याय मांगने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें