पर्युषण पर्व की शुरुआत से एक दिन पहले ही चोरों ने जैन मंदिर को बनाया निशाना,दोबारा चोरी से बढ़ा जनाआक्रोश, मंदिर की छत से घुसे चोर, सीट तोड़कर दिया वारदात को अंजाम स्कूल वाहन से गिरकर 10 वर्षीय मासूम की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा, द्वारिका स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र था बालक अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों से सहेजा गया 25 करोड़ लीटर से अधिक वर्षा जल आखिर कौन खा रहा सीएसआर की राशि? मूलभूत सुविधाओं को मोहताज क्षेत्रवासी टिकट चेकिंग के दौरान हंगामे का वीडियो हुआ वायरल, मुड़वारा स्टेशन का मामला महीनों से खुला पड़ा नाली का गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत, नगर परिषद के जिम्मेदार कुंभकर्णीय निद्रा में लीन

बलात्कार का आरोपी सलाखों के पीछे, विजयराघवगढ़ पुलिस की कार्यवाही

बलात्कार का आरोपी सलाखों के पीछे, विजयराघवगढ़ पुलिस की कार्यवाही

घर में घुसकर 35 वर्षीय विवाहिता की लूटी थी आबरू,  कई दिनों से कर रहा था परेशान

संदेश जगत कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य व एसडीओपी विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे के निर्देशन मे, थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ अभिषेक चौबे के नेतृत्व में विजयराघवगढ़ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र की पीड़िता के द्वारा की गई रिपोर्ट पर महिला थाने में जीरो एफआईआर करने के उपरांत थाने में अपराध धारा 296 (6),(332(बी) 351 (3),64 (1) 78(2) बीएनएस की असल कायमी की गई। पीड़िता के द्वारा बताया गया कि वह एक शादीशुदा महिला है और आरोपी की पत्नी पीडिता की सहेली है इसी वजह से आरोपी और पीड़िता का आपस में संपर्क हुआ। आरोपी पीड़िता से करीब दो माह से बात करने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। चूंकि उसके पति कथा वाचने के लिए 15 से 20 दिनों के लिए घर से बाहर जाते रहते हैं इसी का फायदा उठाकर आरोपी प्रशांत उर्फ शेरा मिश्रा पिता सुंदरलाल मिश्रा उम्र 49 वर्ष, निवासी ग्राम बडगइयां सलैया थाना विजयराघवगढ़ के द्वारा, दिनांक 15/6/26 को पीड़िता के ही घर में बलात्कार किया गया। पीड़िता के पति के वापस आने पर पीड़िता ने पूरी घटना बताई और फिर पुलिस में रिपोर्ट की। पीड़िता की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए आरोपी शेरा मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार किया और न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में रखने के आदेश पर जिला जेल कटनी में दाखिल किया गया। उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी.बअभिषेक चौबे, उनि रामकुमार झारिया, एएसआई जगदीश पांडे आरक्षक पप्पू प्रजापति, अंजनी झा एवं आरक्षक चालक मज्जू कोल का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें