पुरस्कार और ट्राफी पाकर खिले बच्चों के चेहरे, होंठों पर दौड़ी मुस्कान
संदेश जगत, विजयराघवगढ़। परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने वाले छात्र, छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साह वर्धन हाफिज जी बोर वेल्स एवं अशरफी पेट्रोल पंप के तत्वावधान में किया गया। मुस्लिम समाज के जिन छात्र, छात्राओं ने कक्षा पांचवीं, कक्षा आठवीं और कक्षा दसवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, उन छात्र, छात्राओं के उत्साह वर्धन के लिए शुक्रवार को विजयराघवगढ़ में कार्यक्रम आयोजित किया गया। हाफिज शान मोहम्मद ने कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि हमारे विजयराघवगढ़ के मुस्लिम बच्चों ने कक्षा पांचवीं, कक्षा आठवीं और कक्षा दसवीं में प्रथम स्थान प्राप्त किया और अपने परिवार, समाज सहित नगर का मान बढ़ाया। परीक्षा में अच्छे अंकों से पास होने पर हाफिज जी बोर वेल्स एवं अशरफी पेट्रोल पंप की ओर से हाफिज शान मोहम्मद द्वारा छात्र, छात्राओं का हौसला अफजाई करते हुए इनाम और ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया। बताया गया कि सरस्वती स्कूल में अध्ययनरत कक्षा दसवीं के छात्र ज़ैद अहमद पिता नेहाल अहमद ने 90.4 प्रतिशत, द्वारिका प्रसाद स्कूल में अध्ययनरत कक्षा दसवीं की छात्रा ख्वाहिश फातिमा पिता अलाउद्दीन ने 95.4 प्रतिशत, लक्ष्मी कॉन्वेंट स्कूल में अध्ययनरत कक्षा आठवीं की छात्रा अर्शिया मंसूरी पिता सलीम मंसूरी ने 92.66 प्रतिशत कक्षा पांचवीं की छात्रा खुशनुमा परवीन पिता नेहाल अहमद ने 81.75 प्रतिशत अंक अर्जित किया। उक्त छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार और ट्राफी पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर राजू भाईजान, शेख शहीद, मो. सैफी, सरताज, सलीम, शकील, मो. आदिल, सब्बीर, कल्लू चाचा, सोऐब, हारुन भाईजान, याकूप भाई, हाजी अशफाक, अरसद अशरफी आदि की उपस्थिति थी। सभी उपस्थितजनों ने छात्र छात्राओं का उत्साह वर्धन किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
अजय त्रिपाठी









