पर्युषण पर्व की शुरुआत से एक दिन पहले ही चोरों ने जैन मंदिर को बनाया निशाना,दोबारा चोरी से बढ़ा जनाआक्रोश, मंदिर की छत से घुसे चोर, सीट तोड़कर दिया वारदात को अंजाम स्कूल वाहन से गिरकर 10 वर्षीय मासूम की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा, द्वारिका स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र था बालक अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों से सहेजा गया 25 करोड़ लीटर से अधिक वर्षा जल आखिर कौन खा रहा सीएसआर की राशि? मूलभूत सुविधाओं को मोहताज क्षेत्रवासी टिकट चेकिंग के दौरान हंगामे का वीडियो हुआ वायरल, मुड़वारा स्टेशन का मामला महीनों से खुला पड़ा नाली का गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत, नगर परिषद के जिम्मेदार कुंभकर्णीय निद्रा में लीन

300 नेत्र रोगियों की विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की जांच, दिया आवश्यक उपचार और परामर्श

  1. एन. एस. दुबाश लाइम एंड स्टोन कम्पनी में आयोजित हुआ निःशुल्क नेत्र शिविर

कटनी। एन. एस. दुबाश स्टोन एंड लाइम कम्पनी प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में शिविर का आयोजन कराया गया जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नेत्र रोगियों की जांच की गई और उन्हें आवश्यक उपचार व परामर्श दिया गया।बिस्तरा पंचायत में संचालित एन. एस. दुबाश स्टोन एंड लाइम कम्पनी प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक केके चंद्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि सद्गुरु नेत्रालय चित्रकूट के सहयोग से आयोजित निःशुल्क नेत्र शिविर में 300 मरीजों की यानी नेत्र रोगियों की जांच हुई। इनमें से 30 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया जिन्हें मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चित्रकूट स्थित सद्गुरु नेत्रालय भेजा गया है। मरीजों के आने जाने व ऑपरेशन का समस्त खर्च सद्गुरु नेत्रालय द्वारा वहन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ कम्पनी के प्लांट हेड के.के.चंद्रा ने संत शिरोमणि सद्गुरु रणछोर जी महाराज के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन करके किया। इसके बाद उन्होंने कम्पनी के संचालक स्व. जशवंत हरिशंकर जी बोरा एवं स्व. शैलेन्द्र बोरा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जिसके बाद शिविर प्रारंभ हुआ। शिविर में आसपास के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में नेत्र रोगियों ने पहुंचकर जांच करवाई। चिकित्सकों द्वारा सभी मरीजों को जांच की गई और आवश्यकता अनुसार निःशुल्क दवाइयाँ एवं चश्मे वितरित किए गए। प्लांट हेड के.के. चंद्रा ने बताया कि यह आयोजन उन गरीब और असहाय लोगों के लिए समर्पित था जो आर्थिक व्यवस्था के अभाव के कारण अपनी आंखों का उपचार नहीं करा पा रहे थे। उन्होंने कहा कि स्व.जशवंत हरिशंकर जी बोरा एवं स्व. शैलेन्द्र बोरा की पुण्य स्मृति में आयोजित यह शिविर समाजसेवा के उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का एक विनम्र प्रयास है। शिविर में चिकित्सकों के अलावा गांव की सरपंच, कंपनी का स्टॉफ और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें