पर्युषण पर्व की शुरुआत से एक दिन पहले ही चोरों ने जैन मंदिर को बनाया निशाना,दोबारा चोरी से बढ़ा जनाआक्रोश, मंदिर की छत से घुसे चोर, सीट तोड़कर दिया वारदात को अंजाम स्कूल वाहन से गिरकर 10 वर्षीय मासूम की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा, द्वारिका स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र था बालक अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों से सहेजा गया 25 करोड़ लीटर से अधिक वर्षा जल आखिर कौन खा रहा सीएसआर की राशि? मूलभूत सुविधाओं को मोहताज क्षेत्रवासी टिकट चेकिंग के दौरान हंगामे का वीडियो हुआ वायरल, मुड़वारा स्टेशन का मामला महीनों से खुला पड़ा नाली का गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत, नगर परिषद के जिम्मेदार कुंभकर्णीय निद्रा में लीन

रीठी अस्पताल में अव्यवस्थाओं का आलम


रीठी अस्पताल में अव्यवस्था का आलम

इलाज के लिए महज दो डाक्टर, एक के पास प्रशासनिक जिम्मा
संदेश जगत रीठी । गर्मी का मौसम आते ही अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है। मौसमी बीमारियों के मरीजों से अस्पताल के बेड भरे पड़े हुए हैं। तो वहीं दूसरी ओर कटनी जिले के रीठी विकास खंड मुख्यालय में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रीठी में डाक्टर का टोटा बना हुआ है। दो चिकित्सकों के भरोसे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं संचालित हो रही हैं। अस्पताल में कर्मचारियों के अभाव में हर तरफ अव्यवस्था का आलम व्याप्त है। चहुंओर गंदगी मची हुई है। पलंगों के चादर तक नहीं बदले जा रहे हैं। तो वहीं मरीजों व उनके परिजनों को स्वच्छ पानी पीने तक के लिए उपलब्ध नहीं है। बताया जाता है कि यहां वर्षों से तैनात कर्मचारियों द्वारा अफसरशाही की धौंस बघारी जाती है। जिसके चलते अस्पताल की व्यवस्थाओं को ग्रहण लगकर रह गया है।
महिला चिकित्सक तक नहीं हैं नियुक्त
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रीठी में महिला चिकित्सक तक नियुक्त नहीं है। जिसके चलते क्षेत्र की महिलाओं को इलाज कराने जिला मुख्यालय जाना पड़ रहा है। पूरा अस्पताल लापरवाही का शिकार होकर रह गया है। खास बात तो यह है कि यहां टायलेट तक की समुचित व्यवस्था नहीं है। जो टायलेट सही स्थिति में हैं उनमें पदस्थ कर्मचारियों का कब्जा है। टायलेटों में अक्सर ताला लटका रहता है। एक बीएमओ के भरोसे पूरे अस्पताल की व्यवस्थाएं संचालित हो रही है, जिनके माथे प्रशासनिक जिम्मा भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें